LHC0088 Publish time 2026-2-17 21:56:29

Sidharth Malhotra Father Death: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का हुआ निधन, अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली पहुंचे एक्टर?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Sidharth-Malhotra-Father-Death-(1)-1771345006106_m.webp

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का हुआ देहांत (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sidharth Malhotra Father Passed Away: एक विलेन फिल्म से फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। बीते 14 फरवरी को उन्होंने लंबी बीमारी के चलते इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

अब सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली आ पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपने पिता के अंतिम दर्शन किए।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के सिर से उठा पिता का साया

लंबे समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार बीते 14 फरवरी शनिवार को सुनील ने दिल्ली में आखिरी सांस ली। हालांकि, अभी तक अभिनेता के परिवार की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/17/template/image/Sidharth-Malhotra-Father-Death-1771345888720.jpg

यह भी पढ़ें- Pravina Deshpande Died: कैंसर से जिंदगी की जंग हारीं सलमान खान की को-स्टार, 60 की उम्र में हुआ निधन

रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे और उन्होंने पिता के अंतिम संस्कार की क्रिया को संपन्न किया है। बात की जाए सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता के बारे में तो वह मर्चेंट नेवी में ऑफिसर रहे थे। उन्होंने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दिए, जिसका अंदाजा आप हिंदी सिनेमा में सिद्धार्थ मल्होत्रा की वर्तमान छवि के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/17/template/image/Sidharth-Malhotra-Father-Dies-(1)-1771345895966.jpg

कहा जाता है सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पिता के बेहद करीब थे। ऐसे में अचानक से सिर से पिता का साया उठने की वजह से सिद्धार्थ और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर तमाम फैंस इस दुख की घड़ी में सिद्धार्थ को संत्वाना दे रहे हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में व्हीलचेयर पर आए थे नजर

7 फरवरी 2023 को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी हुई थी। वेडिंग रिसेप्शन में दोनों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा की झलक भी देखने को मिली थी। उस दौरान वह व्हीलचेयर पर नजर आए थे, जिससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि कई सालों से सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता बीमार चल रहे थे।

यह भी पढ़ें- अब कैसी है Salim Khan की तबीयत? सलमान खान के पिता की हेल्थ पर डॉक्टर ने दिया जरूरी अपडेट
Pages: [1]
View full version: Sidharth Malhotra Father Death: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का हुआ निधन, अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली पहुंचे एक्टर?