Uttarakhand Weather Today: अधिकतम तापमान में आया उछाल, आज हल्की वर्षा के हैं आसार
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Uttarakhand-Ka-Mausam-News-1771353504916_m.webpUttarakhand Weather Forecast सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिससे दिन गर्म होने लगे हैं।
हालांकि, सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की वर्षा-बर्फबारी होने के आसार हैं।
मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। जिससे दोपहर में पारे में भारी वृद्धि दर्ज की गई और पहाड़ से मैदान तक गर्मी महसूस की गई।
देहरादून में ही अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। वहीं, अन्य क्षेत्रों में दिन का पारा सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
इस बीच ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य या उससे एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज ताजा पश्चिम विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने से पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। दून में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।
विभिन्न शहरों का तापमान
[*]शहर, अधिकतम, न्यूनतम
[*]देहरादून, 28.5, 10.3
[*]ऊधमसिंह नगर, 27.7, 9.6
[*]मुक्तेश्वर, 18.0, 5.5
[*]नई टिहरी, 18.7, 5.8
Pages:
[1]