IAS श्रीनिवासन पर टेंडर प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप, मंत्री दीपिका ने सीआर में लिखी नकारात्मक बातें
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Dipika--1771359377472_m.webpराज्य ब्यूरो, रांची। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव रहे आइएएस के. श्रीनिवासन के खिलाफ विभागीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सीआर में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि वे जानबूझकर टेंडर प्रक्रिया को अटकाते थे।
इसके अलावा भी सीआर में कई नकारात्मक बातें लिखी गई हैं। अब स्पष्ट तौर पर यह बात प्रमाणित होता दिख रहा है कि मंत्री के कहने पर ही श्रीनिवासन को ग्रामीण विकास विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग से मुक्त किया गया है। उन्हें ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, दीपिका पांडेय ने उनके सीआर में नेतृत्व क्षमता की कमी, संवादहीनता और कार्यकुशलता में कमी जैसी बातें लिखी हैं। आम तौर पर आइएएस अधिकारियों के सीआर में दस में नौ अंक मिलते हैं, लेकिन दीपिका पांडेय सिंह ने उन्हें सौ में 7.2 अंक ही दिए हैं।
दीपिका पांडेय ने यह भी लिखा है कि उनसे विभाग के सीनियर अधिकारियों से लेकर चतुर्थवर्गीय कर्मी तक नाराज और परेशान थे। बताते चलें कि पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त के रूप में भी इनका कार्यकाल विवादित रहा है।
यह भी पढ़ें- निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर तीखा हमला, सदस्यता रद करने की मांग, बोले- \“देश को टुकड़ों में विभक्त करना चाहते\“
यह भी पढ़ें- मांग में सिंदूर, हाथ में विधवा पेंशन... दुमका में 1000 पेंशन की खातिर 6 लाभुक ने पति को मार दिया जीते जी
यह भी पढ़ें- ड्रग इंस्पेक्टर नियुक्ति: झारखंड HC का जेपीएससी को निर्देश, फार्म डी धारक को परीक्षा में शामिल करें
Pages:
[1]