Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

मध्य प्रदेश में स्कूली छात्रों से शौचालय साफ कराने का आरोप, जांच शुरू

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/jagran-photo-1771359562913_m.webp

मध्य प्रदेश में स्कूली छात्रों से शौचालय साफ कराने का आरोप (फोटो- जेएनएन)



जेएनएन, शाजापुर। मध्य प्रदेश में शाजापुर जिले के शासकीय प्राथमिक स्कूल में बच्चों से शौचालय साफ कराने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

वीडियो में एक शिक्षक छात्रों से शौचालय साफ करवाते दिखाई दे रहा है। कुछ छात्राओं ने भी आरोप लगाया कि उनसे अक्सर स्कूल परिसर में झाड़ू लगवाई जाती है। कक्षा छह के एक छात्र ने बताया कि शिक्षक ने परीक्षा का हवाला देते हुए कहा कि स्कूल को साफ रखना जरूरी है, इसलिए बाथरूम साफ कर दिया जाए।

वहीं, एक अभिभावक ने दावा किया कि उन्होंने खुद बच्चों को शौचालय साफ करते देखा। हालांकि, शिक्षक ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि है उसने बच्चों से केवल परिसर में गिरे सूखे पत्ते उठाने को कहा था, शौचालय साफ कराने की बात निराधार है।

मामले पर जिला परियोजना समन्वयक ने कहा कि विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: मध्य प्रदेश में स्कूली छात्रों से शौचालय साफ कराने का आरोप, जांच शुरू