LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

बेतिया-कुमारबाग दोहरीकृत रेलखंड पर 120 की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, सीआरएस ने स्पीड ट्रायल का किया निरीक्षण

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Patna-News-(82)-1771363423028_m.webp

बेतिया-कुमारबाग दोहरीकृत रेलखंड पर 120 की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन



जागरण संवाददाता, पटना। सगौली–वाल्मीकिनगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत नौ किलोमीटर लंबे बेतिया-कुमारबाग नव दोहरीकृत रेलखंड का निरीक्षण मंगलवार को संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी सर्किल गुरु प्रकाश ने किया।

रेलवे सुरक्षा आयुक्त पूर्वी परिमंडल, कोलकाता के तत्वावधान में हुए इस निरीक्षण के दौरान मोटर ट्राली से ट्रैक, सिग्नलिंग एवं संरक्षा मानकों की विस्तृत जांच की गई।

मोटर ट्राली निरीक्षण के उपरांत कुमारबाग से बेतिया स्टेशन के बीच विशेष ट्रेन द्वारा 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सफल स्पीड ट्रायल भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित निर्माण विभाग एवं मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

110 किलोमीटर लंबी सगौली-वाल्मीकीनगर दोहरीकरण परियोजना के तहत अब तक 82 किलोमीटर रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूर्ण कर उसकी कमीशनिंग की जा चुकी है। बेतिया-कुमारबाग खंड के नौ किलोमीटर हिस्से के पूर्ण होने के साथ ही इस परियोजना के अंतर्गत अब कुल 91 किलोमीटर कार्य पूरा हो गया है।
Pages: [1]
View full version: बेतिया-कुमारबाग दोहरीकृत रेलखंड पर 120 की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, सीआरएस ने स्पीड ट्रायल का किया निरीक्षण