cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

8th Pay Commission से पहले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 5% बढ़कर 63% हो सकता है DA; होली से पहले मिलेगी खुशखबरी?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Budget-2026-(73)-1771366690219_m.webp

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को होली से पहले DA में 5% बढ़ोतरी की उम्मीद, 8वें वेतन आयोग पर भी अपडेट



नई दिल्ली| केंद्र सरकार के 50 लाख से ज्यादा कर्मचारी और करीब 69 लाख पेंशनभोगी इस समय आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से ज्यादा महंगाई भत्ते (DA Hike) के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा रहा है, लेकिन इसका फायदा तुरंत मिलने वाला नहीं है। जब तक आयोग अपनी सिफारिशें तैयार कर सरकार से मंजूरी नहीं ले लेता, तब तक वेतन और पेंशन 7वें वेतन आयोग के ढांचे के तहत ही मिलते रहेंगे।
मार्च में 5% DA बढ़ने की उम्मीद

श्रम मंत्रालय के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) का दिसंबर आंकड़ा 148.2 पर स्थिर रहा है। इसी इंडेक्स के आधार पर DA तय होता है। अनुमान है कि सरकार DA में 5 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो DA 58% से बढ़कर 63% तक पहुंच जाएगा।

संभावना है कि मार्च में इसकी घोषणा हो सकती है। कर्मचारी संगठनों का मानना है कि होली से पहले फैसला आ सकता है। ऐसे में अप्रैल की सैलरी में बढ़ा हुआ DA मिलेगा और जनवरी 2026 से एरियर भी जोड़ा जा सकता है।
8वें वेतन आयोग में अभी लगेगा समय

सरकार ने अक्टूबर में 8वें वेतन आयोग की टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दी थी। आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने में करीब 18 महीने लग सकते हैं। यानी वेतन, भत्तों और पेंशन में वास्तविक बदलाव अभी दूर है।

नई दिल्ली में आयोग का दफ्तर स्थापित हो चुका है। 25 फरवरी को कर्मचारी और पेंशनर संगठनों की अहम बैठक प्रस्तावित है। इसमें फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम वेतन, भत्ते और सेवा शर्तों पर चर्चा होगी। मसौदा तैयार कर आयोग के सामने रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: न सैलरी, न पेंशन और न कोई भत्ता; इन कर्मचारियों-पेंशनर्स को नहीं मिलेगा फायदा?
नई वेबसाइट से मिलेगी पूरी जानकारी

सरकार ने 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.8cpc.gov.in लॉन्च की है। यहां मंत्रालय, विभाग, कर्मचारी और पेंशनर अपने सुझाव और राय दर्ज कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि इससे प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी।

इस बीच ऑल इंडिया एनपीएस एंप्लॉइज फेडरेशन ने देशभर में अभियान शुरू किया है। करीब 400 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हैं। मांग है कि आयोग 200 दिनों में रिपोर्ट दे और केंद्र के नियम केंद्रशासित प्रदेशों में भी समान रूप से लागू हों।

फिलहाल सबकी नजर मार्च में संभावित DA बढ़ोतरी पर टिकी है, जबकि 8वें वेतन आयोग का पूरा लाभ मिलने में अभी वक्त लग सकता है।
Pages: [1]
View full version: 8th Pay Commission से पहले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 5% बढ़कर 63% हो सकता है DA; होली से पहले मिलेगी खुशखबरी?