deltin33 Publish time 2026-2-18 04:56:04

पटना विवि छात्रसंघ चुनाव: काउंसलर पद के लिए 9 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, अंतिम तिथि आज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/PUSU-1771368902044_m.webp

पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ का चुनाव को लेकर नामांकन करती छात्राएं। जागरण



जागरण संवाददाता, पटना। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया दूसरी दिन भी जारी रही। उम्मीदवारों के नामांकन के लिए विश्वविद्यालय परिसर के जय प्रकाश अनुषद भवन (व्हीलर सीनेट हाल) में 14 काउंटर बनाए गए हैं।

दूसरे दिन नौ उम्मीदवारों ने काउंसलर पद के लिए नामांकन किया। इसमें कामर्स संकाय से एक, विज्ञान संकाय से एक, पटना ट्रेनिंग कालेज से एक, मगध महिला कालेज से एक, पटना साइंस कालेज से तीन और पटना कालेज से एक उम्मीदवार ने काउंसलर पद के लिए नामांकन किया है।

हालांकि, सेंट्रल पैनल के लिए किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। सेंट्रल पैनल के उम्मीदवारों के नामों का खुलासा अभी तक किसी भी छात्र संगठनों ने नहीं किया है। सभी छात्र संगठन इस मामले में गोपनीयता बरत रहे हैं। बुधवार (18 फरवरी) को नामांकन की अंतिम तिथि है।

जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नामांकन के अंतिम दिन ही अपना पता खोलेगा। वहीं, छात्र संगठन एआइएसएफ, आइसा, छात्र राजद, एनएसयूआई और छात्र जदयू भी 18 फरवरी को नामांकन के समय उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/18/template/image/PUSU-1-1771368967257.jpg
उम्मीदवारों की कक्षा में उपस्थिति की गहनता से होगी जांच

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के सभी पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन के बाद उम्मीदवारों के आवेदन की जांच गहनता से की जाएगी। इसमें तीन चीजों पर ध्यान दिया जा रहा है। पहला उम्मीदवारों की कक्षाओं में उपस्थिति, आचरण और किसी तरह आरोप तो नहीं है।

माना जा रहा है कि कक्षाओं में उपस्थिति पर बहुत सारे उम्मीदवारों का आवेदन रद हो सकता है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। उम्मीदवार चुनाव से संबंधी अपनी शिकायतों को ग्रिवांस सेल में दर्ज करा सकते हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से उम्मीदवारों की फाइनल सूची 21 फरवरी को जारी की जाएगी। चुनाव 28 फरवरी को होगा। उन्होंने कहा कि बुधवार को नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है। इस वजह से बुधवार को नामांकन करने वाले की भीड़ अधिक रहेगी। इसको देखते हुए नामांकन परिसर जय प्रकाश अनुषद भवन में पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी।
Pages: [1]
View full version: पटना विवि छात्रसंघ चुनाव: काउंसलर पद के लिए 9 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, अंतिम तिथि आज