गाजियाबाद में 40 स्थान पर 10 हजार से अधिक ने ली एंटीबायोटिक दवाओं के सही इस्तेमाल की शपथ
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/AMR-(2)-1771371142941_m.webpगाजियाबाद में एंटीबायोटिक दवाओं का सही इस्तेमाल करने की शपथ।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दैनिक जागरण और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के संयुक्त अभियान एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) पर प्रहार मुहिम चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत शहर भर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को शहर भर के स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय, सोसायटियों, खेल मैदानों, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में एंटीबायोटिक दवाओं का सही इस्तेमाल करने की शपथ ली। शहर में 40 से अधिक स्थानों पर करीब 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों एवं अन्य ने शपथ ली।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/18/template/image/73096030-1771371297268.jpg
एचआरआइटी विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार विनोद यादव, वाइस चांसलर एके शर्मा ने विद्यार्थियों एवं फैकल्टी को शपथ दिलाई। एसडीजीआइ ग्लोबल यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर प्रो. डा. प्रसन्नजीत कुमार, सुभाष शर्मा ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। स्प्रिंग फील्ड कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, आध्यात्मिक नगर स्थित इंटीग्रेटेड स्कूल ऑफ लॉ में रजिस्ट्रार डॉ. दीपक सक्सेना ने, आइएमएस यूसी कैंपस में एडमिशन इंचार्ज कपिल शर्मा, ग्रुप सचिव सीए डा. राकेश छारिया, जेएमएसआइटी परिसर प्रबंधक गौरव शर्मा, सेकरेट्री हिमांशु सिंघल, सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में चेयरमैन डा. सुभाष जैन एवं नमन जैन, आइएएमआर कालेज में चेयरपर्सन अंशु बंसल ने, राजकीय पालीटेक्निक गाजियाबाद में प्राचार्य डा. जान बेग लोनी, वीएमएलजी विद्यालय में प्राचार्य प्रो. डा. रचना प्रसाद, एसडी ग्लोबल स्कूल दयानंद नगर में डा. ज्योत्सना शर्मा ने, सुशीला माडल स्कूल में प्रभा बहुगुणा ने सभी विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक दवाओं का सही इस्तेमाल करने की शपथ दिलाई।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/18/template/image/73096227-1771371324855.jpg
खेतान वर्ल्ड स्कूल राजनगर एक्सटेंशन में सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। प्रोग्रेसिव हायर सेकेंडरी स्कूल, इंग्राहम गर्ल्स डिग्री कालेज में प्राचार्य डा. रेणु बंसल ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शपथ दिलाई।
परिषदीय विद्यालयों में दिलाई शपथ
जिले में परिषदीय विद्यालयों में भी विद्यार्थियों को एएमआर के बारे में समझाया गया और शपथ दिलाई गई। बीएसए ओपी यादव ने कहा कि केवल एक दिन नहीं विद्यालयों में इस मुद्दे पर बच्चों एवं शिक्षकों को जागरूक किया जाएगा। कंपोजिट विद्यालय ढबारसी में प्राथमिक विद्यालय खुर्रमपुर-1, कंपोजिट विद्यालय शहजादपुर, प्राथमिक विद्यालय भनेड़ा खुर्द आदि विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शपथ ली।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/18/template/image/73090840-1771371356656.jpg
सोसायटियों में लोगों ने ली शपथ
राजनगर एक्सटेंशन स्थित विभिन्न सोसायटियों में एएमआर (एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस) पर प्रहार अभियान के तहत निवासियों ने एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग से बचने की शपथ ली। राजनगर रेजीडेंसी में आयोजित कार्यक्रम में अनिल कुमार गुप्ता, मनोज अग्रवाल, मोहन लाल गर्ग, अवनीश अवस्थी, राम पाल सिंह, अंजू गुप्ता, रैनी अग्रवाल, निधि सिंघल, विभा गर्ग और रुचि कंसल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
वहीं राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने निवासियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अनुजा बंसल, पंकज बत्रा, सनी ढींगरा, राम शरण जग्गा और गौरव बंसल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वीवीआइपी एड्रेसेस तथा केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में भी लोगों ने एंटीबायोटिक्स का गलत इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया। वीवीआइपी एड्रेसेस सोसायटी में मोनिका सिंघल, राजेंद्र त्यागी, सतीश चंद त्यागी, राकेश गुप्ता और अजय गुप्ता सहित कई निवासी शामिल हुए।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/18/template/image/73093059-1771371377100.jpg
वीवीआइपी इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट में शपथ
नेहरू स्टेडियम स्थित वीवीआइपी इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकोें ने दैनिक जागरण के एएमआर अभियान के तहत एंटीबायोटिक दवाओं के चिकित्सक की सलाह पर इस्तेमाल और बचाव को लेकर शपथ ली गई। शपथ पूर्व क्रिकेटर दिनेश शर्मा ने दिलाई। इस मौके पर प्रशिक्षकों में कमल निगम, नितिन कश्यप, योगेश त्यागी, दीपक त्यागी, प्रभात दुबे, पुनीत शर्मा और अमित चौहान आदि शामिल रहे।
महामाया स्टेडियम में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने ली शपथ
दैनिक जागरण के एएमआर अभियान के तहत महामाया स्टेडियम के मैदान में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों ने एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल के दौरान उप क्रीड़ाधिकारी मधु अवस्थी ने सावधानी बरतने की शपथ दिलाई। क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धनुक, जिला फुटबाल सचिव हेमंत पंवार, खेल प्रशिक्षकों में नदीम अहमद, सुमित यादव, प्रिया, पुनीत कुमार, राजेंद्र यादव, मोनू कुमार आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- एंटीबायोटिक दुरुपयोग से सुपरबग का बढ़ रहा खतरा, WHO 2025 रिपोर्ट में 6 बैक्टीरिया पर सामान्य दवाएं निष्प्रभावी
Pages:
[1]