Chikheang Publish time 2026-2-18 04:56:13

हिंडन एयरपोर्ट टर्मिनल के विस्तार का कार्य शुरू, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/hindon-1771372017817_m.webp

हिंडन एयरपोर्ट के विस्तार का काम शुरू।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट पर टर्मिनल विस्तार के लिए हिंडन एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से खोदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि करीब छह माह में टर्मिनल एक्सटेंशन का कार्य पूरा हो जाएगा।
जिस तरह से टर्मिनल की बिल्डिंग प्री फैब्रिकेटेड वाल की लगाई गई है अब एक्सटेंशन के बाद भी इसी तरह की वाल लगाया जाएगा।

टर्मिनल एक्सटेंशन से एयरपोर्ट के अंदर के इलाके का एरिया बढ़ाना है ताकि यहां पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त कुर्सियां और मेटल डिटेक्टर की संख्या में इजाफा किया जा सके। ग्रेप की पाबंदियों के कारण यह कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था।

हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि जहां पर कार्य हो रहा है उस इलाके को पूरा कवर कर दिया गया है ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। टर्मिनल का विस्तार हिंडन एयरपोर्ट के ग्रीन बेल्ट एरिया में रखे शेर के स्ट्रक्चर के पास तक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिंडन एयरपोर्ट से 12 शहरों की उड़ानें स्थायी रूप से हो गई बंद, यात्रियों को लगा झटका
Pages: [1]
View full version: हिंडन एयरपोर्ट टर्मिनल के विस्तार का कार्य शुरू, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं