LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

Namo Bharat ट्रेन में प्रधानमंत्री संग सफर करेंगी छात्राएं, कैसे होगा इनका चयन ?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Modi34_v-1771351367365_m.webp



जागरण संवाददाता, मेरठ। भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर से लेकर विकसित भारत अभियान तक में भारत सरकार की ओर से सशक्त भारतीय नारी को देश की पहचान बनाने का प्रयास जारी है। इसी कड़ी में अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो भारत ट्रेन से भी बालिका शिक्षा और बालिका सुरक्षा का संदेश देश-दुनिया को देंगे।

मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के बचे हि‍स्‍से का शुभारंभ करने 22 फरवरी को प्रधानमंत्री मेरठ आ रहे रहे हैं। इस सफर में केवल छात्राएं उनके साथ होंगी। मेरठ को दिल्ली से जोड़ने वाले इस सफर को महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित होने का संदेश भी प्रधानमंत्री देंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सफर का हिस्सा बनने वाली बालिकाओं के चयन की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग को मिली है। जिला विद्यालय निरीक्षक की अगुवाई में शिक्षा विभाग की टीम विभिन्न स्कूलों की छात्राओं का साक्षात्कार करने के बाद सूची तैयार करेंगे। यह सूची पीएमओ भेजी जाएगी। वहां से जिन छात्राओं के नाम चयनित होंगे वहीं पीएम मोदी के साथ नमो भारत में सफर करेंगी।

इन छात्राओं में राजकीय विद्यालयों की छात्राओं के साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को भी शामिल किया जा सकता है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए इन छात्राओं का अंतिम चयन एक-दो दिन में ही पूरा किए जाने की उम्मीद है। इनके साथ ही जिले में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों में से भी चयनित होने की उम्मीद है।
30 प्रतिशत महिलाएं हैं रैपिड के संचालन में

नमो भारत के संचालन में ओवरआल महिलाओं की भागीदारी लगभग 30 प्रतिशत है। इनमें पायलट, टिकट काउंटर सहित अन्य परिचालन व्यवस्थाओं में इन्हें नियुक्त किया गया है। विशेष बात यह है कि इन महिलाओं में नियुक्त अधिकतर स्थानीय यानी मेरठ और आसपास के क्षेत्र से ही चुनी गई हैं जिससे उन्हें घर के निकट रोजगार का बेहतर साधन मिल सके और वह अपने क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर सेवा मुहैया कराने में भी अहम भूमिका निभा सकें। नमो भारत के अलावा पूरे एनसीआरटीसी में भी करीब 10 प्रतिशत महिला कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं जिससे सतत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
Pages: [1]
View full version: Namo Bharat ट्रेन में प्रधानमंत्री संग सफर करेंगी छात्राएं, कैसे होगा इनका चयन ?