deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

71 युद्धपोत और 50 लड़ाकू विमान: राष्ट्रपति मुर्मू आज लेंगी अंतरराष्ट्रीय बेड़े की सलामी, भारत दिखाएगा अपनी सामरिक ताकत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/navy12-1771374374960_m.webp

राष्ट्रपति मुर्मू आज लेंगी अंतरराष्ट्रीय बेड़े की सलामी (फोटो- एक्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। \“सिटी ऑफ डेस्टिनी\“ कहे जाने वाले विशाखापत्तनम के समुद्री तट पर आज भारतीय नौसेना की बढ़ती शक्ति और वैश्विक मैत्री का अद्भुत नजारा दिखेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह बंगाल की खाड़ी में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के दौरान अंतरराष्ट्रीय बेड़े का निरीक्षण करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सुमेधा (INS Sumedha) पर सवार होकर समुद्र के बीच खड़े बेड़े का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

इस फ्लीट रिव्यू में भारतीय नौसेना के साथ-साथ मित्र देशों के कुल 71 जहाज और पनडुब्बियां शामिल हैं। स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण है।

रिव्यू के दौरान 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर फ्लाई-पास्ट करेंगे। आकाश में मिग-29के (MiG-29K), एलसीए तेजस (LCA Tejas), पी-8आई (P-8I) टोही विमान और सी-किंग हेलिकॉप्टरों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी।

दुनिया के सबसे घातक समुद्री कमांडो माने जाने वाले नौसेना के मार्कोस (MARCOS) समुद्र के बीच अपने विशेष युद्ध कौशल और \“कॉम्बैट पावर\“ का प्रदर्शन करेंगे।

यह आयोजन न केवल भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है, बल्कि \“मिलन 2026\“ अभ्यास के हिस्से के रूप में विभिन्न देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और आपसी सहयोग को भी मजबूत करता है।
Pages: [1]
View full version: 71 युद्धपोत और 50 लड़ाकू विमान: राष्ट्रपति मुर्मू आज लेंगी अंतरराष्ट्रीय बेड़े की सलामी, भारत दिखाएगा अपनी सामरिक ताकत