deltin33 Publish time 2026-2-18 06:57:02

UP Board Exam 2026: हिंदी के पेपर के साथ बोर्ड एग्जाम आज से शुरू, 20 सेंटर पर पहली बार लगा जैमर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/08_02_2025-up_board_exam_jagran_23881124-1763974510641-1769250185679-1771338789919_m.webp

हिंदी के पेपर के साथ UP Board Exams शुरू - प्रतीकात्मक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटमीडिएट परीक्षा-2026 की शुरुआत बुधवार को हिंदी विषय के प्रश्नपत्र से होगी। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में पूरी परीक्षा के दौरान 24 घंटे सभी 8033 केंद्रों के स्ट्रांग रूमों की आनलाइन निगरानी कराई जा रही है।

परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पहली पाली में सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में दोहपर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा कराई जाएगी।

बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 53,37,778 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रदेश के 20 परीक्षा केंद्रों पर पहली बार जैमर लगाया गया है।

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 18 संवेदन जिलों, 222 अति संवेदनशील व 683 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के सूची एसटीएफ, एलआयू को सौंपी गई है, जहां विशेष निगरानी की व्यवस्था है। इन केंद्रों का प्रत्येक पाली में दो बार निरीक्षण करने टीम भी पहुंचेगी।

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ सभी पांच क्षेत्रीय कार्यालयों तथा 75 जनपद मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से स्ट्रांग रूमों के साथ-साथ परीक्षा की भी आनलाइन निगरानी कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रत्येक पेज पर अपना अनुक्रमांक अंकित करना होगा।

जेल में निरुद्ध 176 कैदी हाईस्कूल व 184 कैदी इंटरमीडिएट की परीक्षा जेल में बने आठ केंद्रों पर परीक्षा देंगे। सचिव ने कहा कि परीक्षा में नकल कराने पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें आजीवन कारावास तक व एक करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रविधान है।
Pages: [1]
View full version: UP Board Exam 2026: हिंदी के पेपर के साथ बोर्ड एग्जाम आज से शुरू, 20 सेंटर पर पहली बार लगा जैमर