Chikheang Publish time 2026-2-18 06:57:15

गोरखपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 20 फीट उछलकर पलटी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/harrier-1771378921228_m.webp

रामगढ़ताल थाना के चंपा देवी पार्क के सामने हुआ हादसा। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नौकायन मार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब 20 फीट ऊपर उछलकर डिवाइडर पर पलट गई। हालांकि चालक और बगल में बैठा युवक सुरक्षित निकल गए और वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

रामगढ़ताल थाना पुलिस ने वाहन संख्या के आधार पर जांच शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त कार सहजनवां थाना के भीटीरावत निवासी रीता यादव के नाम पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार कार मूल रूप से मामखोर निवासी उत्सव शुक्ला चला रहा था, जबकि बगल की सीट पर रीता यादव का पुत्र आयुष यादव बैठा था।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों नौकायन की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे थे। चंपा देवी पार्क के सामने पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर उछल गई। बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर अंधा मोड़ है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में दुष्कर्म का आरोपित TTE निलंबित, 10 हजार का इनाम घोषित

पूर्व में भी यहां पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान जा चुकी है। हर हादसे के बाद इस मोड़ को सही कराने की कवायद होती है लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। एक बार फिर स्थानीय लोगों ने मोड़ को दुरुस्त कराने की मांग की है।
Pages: [1]
View full version: गोरखपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 20 फीट उछलकर पलटी