Chikheang Publish time 2026-2-18 08:26:39

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: मैनपुरी के 93 केंद्रों पर 58644 छात्रों की परीक्षा, पहली बार 3 ट्रांसजेंडर देंगे एग्जाम

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/mainpuri-exam--1771383773625_m.webp

मैनपुरी में आरसी इंटर कालेज स्थित केंद्र पर अपने रोल नंबर और कक्ष क्रमांक देखतीं छात्राएं।



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा बुधवार सुबह सख्ती और कड़ी निगरानी के बीच आरंभ हुईं। जिले में 93 केंद्र पर कुल 58644 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सुबह 8:30 से आरंभ हुई पहली पाली के लिए आठ बजे से ही प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई।
93 केंद्र पर सख्ती के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा आरंभ

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में हिंदी विषय का पेपर होना है। हाईस्कूल में 29664 और इंटरमीडिएट में 28980 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में इस बार तीन ट्रांसजेंडर भीदे रहे हैं। अतिसंवेदनशील की सूची से बाहर निकलने के बावजूद नकल पर नकेल को एसटीएफ की टीम नजर रख रही है। 1,500 सीसी कैमरे प्रत्येक परीक्षार्थी की पल-पल निगरानी के लिए लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा: आगरा में 154 केंद्रों पर 1.21 लाख छात्रों का इम्तिहान, पहले दिन हिंदी का पेपर

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा: मथुरा में 70169 छात्र-छात्राएं देंगे इम्तिहान, नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम
कंट्रोल रूम से नजर

प्रशासनिक स्तर पर सभी केंद्र को डीआईओएस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। सभी कैमरों के आईपी एड्रेस भी सुरक्षित कर लिए गए हैं। इस कंट्रोल रूम की आगरा, प्रयागराज और लखनऊ स्थित बोर्ड कार्यालय से 24 घंटे सीधी मानीटरिंग कराई जाएगी। अबकी प्रशासन द्वारा सख्ती बरती गई है। स्कूल के बाहर कतार लगवाने की बजाय प्रवेशपत्र जांचकर सीधे केंद्र के अंदर लाइन लगवाई जा रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस के प्रबंध भी कराए गए हैं।

डीआईओएस सतीश कुमार का कहना है कि कंट्रोल रूम से सभी सीसी कैमरों के माध्यम से कक्ष की निगरानी की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: मैनपुरी के 93 केंद्रों पर 58644 छात्रों की परीक्षा, पहली बार 3 ट्रांसजेंडर देंगे एग्जाम