cy520520 Publish time 2026-2-18 09:27:23

राम मंदिर और अयोध्या एयरपोर्ट की सुरक्षा होगी और कड़ी, 8.90 करोड़ स्वीकृत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/ram-mandir-pran-pratistha-kal-1771387375927_m.webp



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर, अयोध्या एयरपोर्ट सहित राज्य के अन्य अति संवेदनशील धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सरकार ने 8.90 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

इस राशि से 17 नवगठित बम निरोधक एवं खोजी दस्ता (बीडीडीएस) टीमों के लिए अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद की जाएगी।

इस संदर्भ में मंगलवार को गृह विभाग द्वारा आदेश के अनुसार यह धनराशि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर, अयोध्या एयरपोर्ट, मेट्रो प्रतिष्ठानों, रिजर्व बैंक भवन तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय सहित अन्य उच्च सुरक्षा वाले स्थलों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वीकृत की गई है।

सरकार ने यह निर्णय पुलिस मुख्यालय तथा उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के प्रस्ताव के बाद लिया गया है। प्रस्ताव में बम निरोधक एवं खोजी दस्ता टीमों को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के मानकों के अनुरूप आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, ताकि संभावित विस्फोटक खतरों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

स्वीकृति आदेश के अनुसार 17 मैग्निफाइड सर्च किट, 17 टेलीस्कोपिक सर्च मिरर, 17 दूरबीन, 17 कार रिमोट ओपनिंग टूल सेट, 17 थर्मल कटर, 17 रिमोट वायर कटर, 17 टेलीस्कोपिक मैनिपुलेटर तथा 10 बम निरोधक सूट की खरीद की जाएगी।

इनमें सबसे अधिक व्यय बम निरोधक सूट पर होगा। 10 सूट की लागत लगभग 4.94 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा टेलीस्कोपिक मैनिपुलेटर और सर्च किट पर भी बड़ा हिस्सा खर्च किया जाएगा।
-------------
Pages: [1]
View full version: राम मंदिर और अयोध्या एयरपोर्ट की सुरक्षा होगी और कड़ी, 8.90 करोड़ स्वीकृत