Chikheang Publish time 2026-2-18 09:27:25

गाजियाबाद में GDA 20 फरवरी को करेगा खाली भूखंडों की नीलामी, आवेदन फार्म जमा करने की आज अंतिम तारीख

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Jagran-News-(489)-1771387214966_m.webp

प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव जीडीए। जागरण



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद जनपद में प्राधिकरण आगामी 20 फरवरी को इंदिरापुरम, कौशांबी, वैशाली योजना में रिक्त भूखंड की नीलामी करेगा। नीलामी प्रकिया में शामिल होने के लिए 18 फरवरी तक आवेदन फार्म जमा कराए जा सकते हैं।

उक्त जानकारी देते हुए जीडीए अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम योजना में 28 व्यावसायिक, इंदिरापुरम विस्तार योजना में 27 आवासीय भूखंडों को नीलामी में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- हिंडन एयरपोर्ट टर्मिनल के विस्तार का कार्य शुरू, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

इसके अलावा कौशांबी के दो भूखंड और इंदिरापुरम योजना के 10 से अधिक दुकानों के भूखंड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक लोग नीलामी प्रक्रिया में शामिल होकर भूखंड खरीद सकते हैं।
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद में GDA 20 फरवरी को करेगा खाली भूखंडों की नीलामी, आवेदन फार्म जमा करने की आज अंतिम तारीख