cy520520 Publish time 2026-2-18 09:27:33

Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े इवेंट की डेट आ गई, Gemini से लेकर Android पर रहेगा फोकस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Google-IO-2026-1771388542493_m.webp

Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े इवेंट की डेट आ गई, Gemini से लेकर Android पर रहेगा फोकस






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने साल के सबसे बड़े डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2026 की डेट अनाउंस कर दी है। कंपनी का ये मेगा इवेंट 19 और 20 मई 2026 को होने जा रहा है। कार्यक्रम एक बार फिर कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित शोरलाइन एम्फीथिएटर में होने वाला है, जबकि दुनिया भर के दर्शक इसे io.google के जरिए ऑनलाइन भी एन्जॉय कर सकेंगे।

बता दें कि Google I/O कंपनी का खास डेवलपर सम्मेलन है, जहां कंपनी अपने सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म, नई टेक्नोलॉजी और फ्यूचर स्ट्रेटेजी से जुड़े कई बड़े एलान करती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
AI, Gemini और Android पर रहेगा फोकस

कंपनी ने अभी तक इवेंट से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की हैं लेकिन इतना साफ कर दिया गया है कि इस बार भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। खासतौर पर Gemini से जुड़े बड़े अपडेट और डेमो इस इवेंट के दौरान देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी Android के नए फीचर्स, प्लेटफॉर्म अपडेट और डेवलपर टूल्स से जुड़े एलान भी कर सकती है।


See you all at Google I/O starting May 19th! https://t.co/KgNKbb3nMu pic.twitter.com/OD6x3IYtTi — Sundar Pichai (@sundarpichai) February 17, 2026


बता दें कि पिछले एक साल गूगल ने जेनरेटिव AI को लेकर ऑफेंसिव स्ट्रेटेजी अपनाई थी। अब ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Gemini से जुड़े नए फीचर्स, इंटीग्रेशन और डेवलपर एबिलिटीज को लेकर बड़े अनाउंसमेंट हो सकते हैं।
डेवलपर्स के लिए भी खास सेशंस

इसके अलावा इस इवेंट में गूगल के टॉप ऑफिशियल्स की कीनोट स्पीच, फायरसाइड चैट, लाइव प्रोडक्ट डेमो और डेवलपर्स के लिए टेक्निकल सेशंस देखने को मिल सकते हैं। इसका मकसद गूगल के इकोसिस्टम पर वर्क कर रहे डेवलपर्स को नए टूल्स और प्लेटफॉर्म अपडेट की जानकारी देना है।

यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,999 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी
Pages: [1]
View full version: Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े इवेंट की डेट आ गई, Gemini से लेकर Android पर रहेगा फोकस