शिमला के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चे अब बना सकेंगे हिम बस पास, किराए में मिलेगी 50 फीसदी तक की छूट
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/HRTC_buses_news-1771389923754_m.webpशिमला के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चे अब बना सकेंगे हिम बस पास (File Photo)
जागरण संवाददाता, शिमला। एचआरटीसी ने शिमला शहर के कॉन्वेंट और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चार्टर्ड स्कूल बस पास को हिम बस पास योजना के तहत ऑनलाइन कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2026 से अभिभावक एचआरटीसी की वेबसाइट बस पास ऑनलाइन डॉट एचआरटीसी एचपी डॉट कॉम पर पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
अभिभावक ऑनलाइन पोर्टल पर संबंधित स्कूल और बस सेवा का चयन कर सकते हैं। विद्यार्थी जिस स्टॉप से बस में सवार होंगे, उसे चुनने का विकल्प भी उपलब्ध है। तीन माह के बस पास शुल्क दूरी के आधार पर स्वतः निर्धारित होगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थी को आवेदन पत्र डाउनलोड कर संबंधित स्कूल प्राधिकरण से सत्यापित करवाना होगा। सत्यापित आवेदन पत्र को पोर्टल पर अपलोड कर निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
यहां मिलेंगे बस पास
पास जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को एसएमएस या ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। तैयार बस पास एचआरटीसी के कान्वेंट/निजी विशेष बस पास काउंटर, ओल्ड बस स्टैंड शिमला से वितरित किए जाएंगे।
अब तक पूरे प्रदेश में 1.30 लाख से अधिक हिम बस पास तैयार किए जा चुके हैं। शिमला ओल्ड बस स्टैंड और मुख्यालय में पास प्रिंटिंग में आ रही देरी को दूर करने के लिए अतिरिक्त कार्ड प्रिंटिंग मशीन तैनात की गई हैं। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभिभावक एचआरटीसी के टोल फ्री नंबर 18002033350 पर संपर्क कर सकते हैं।
Pages:
[1]