deltin33 Publish time 2026-2-18 10:56:42

Vivo का स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट वाला 5G फोन, 12GB रैम के साथ लेटेस्ट Android 16 भी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Vivo-X300-FE--1771391109620_m.webp

Vivo का स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट वाला 5G फोन, 12GB रैम के साथ लेटेस्ट Android 16 भी






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपना एक और नया फोन लॉन्च कर सकता है जिसे कंपनी Vivo X300 FE के नाम से पेश कर सकती है। हालिया रिपोर्ट्स में हैंडसेट के संभावित स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन और लॉन्च कलर ऑप्शन सामने आए है। पिछली रिपोर्ट्स में इसके चिपसेट, चार्जिंग सपोर्ट और कनेक्टिविटी फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आई थी, लेकिन इस रिपोर्ट में नई डिटेल्स जोड़ी गई हैं।

बताया जा रहा है कि ये फोन वीवो X200 FE का सक्सेसर होने वाला है जो वीवो S50 प्रो मिनी का रीब्रांडेड वर्शन होने की उम्मीद है और यह इस साल के आखिर तक भारत में लॉन्च हो सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशन्स

टेक ब्लॉगर एनविन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट में दावा किया है कि वीवो X300 FE दो वेरिएंट में आ सकता है। बेस वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज देखने को मिल सकती है। जबकि फोन का एक 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है। हैंडसेट को ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी कई और नए कलर ऑप्शन भी पेश कर सकती है।
स्नैपड्रैगन चिपसेट और लेटेस्ट Android

इतना ही नहीं वीवो X300 FE, जिसका मॉडल नंबर V2537 है, हाल ही में गीकबेंच पर भी स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में फोन के सिंगल कोर स्कोर 2,701 और मल्टी कोर स्कोर 8,180 देखा गया है। इससे पता चलता है कि हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट देखने को मिलने वाला है और साथ में 12GB तक रैम और लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 मिल सकता है। हैंडसेट की IMDA लिस्टिंग ने इसकी 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और NFC कनेक्टिविटी को भी कन्फर्म कर दिया है।
Vivo S50 प्रो मिनी का रीब्रांडेड वर्शन?

रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि वीवो X300 FE चीन के वीवो S50 प्रो मिनी का रीब्रांडेड वर्शन हो सकता है, जिसे दिसंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। आने वाले हैंडसेट के भारत में लगभग 60 हजार रुपये के प्राइस रेंज में लॉन्च होने की उम्मीद है।

फोन में 6.31-इंच का AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा से लैस हो सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग, 6,500mAh बैटरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Vivo का नया 50MP कैमरा वाला फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6,500mAh बैटरी भी
Pages: [1]
View full version: Vivo का स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट वाला 5G फोन, 12GB रैम के साथ लेटेस्ट Android 16 भी