LHC0088 Publish time 2026-2-18 12:26:49

धनबाद-पटना गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की एसी कोच से शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक बिहार के फतुहा का

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Dhanbad-RPF-1771398177745_m.webp

शराब और तस्करों के साथ धनबाद आरपीएफ की टीम।



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से पटना जानेवाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस के एसी कोच से एक और तेतुलमारी स्टेशन से दो शराब तस्कर पकड़े गये। उनके पास से 59 बोतल अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब जब्त किया गया।

ट्रेन से पटना के फतुहा निवासी शिव कुमार तथा तेतुलमारी स्टेशन से बोकारो के चंद्रपुरा निवासी आनंद कुमार व फुसरो के रहने वाले नीरज कुमार को पकड़ा गया। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना पर गंगा-दामोदर एक्सप्रेस के थर्ड एसी इकोनामी कोच की जांच की गई।

इस दौरान सफेद थैला व पिट्ठू बैग में शराब के साथ एक को पकड़ा गया। तेतुलमारी स्टेशन पर निगरानी के दौरान थैला व पिट्ठू बैग के साथ दो तस्कर पकड़े गये। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि अधिक पैसे की लालच में झारखंड व बंगाल से शराब खरीद कर चोरी-छिपे बिहार ले जाते हैं और ऊंचे दामों में बेच देते हैं।

आरपीएफ ने तीनों तस्कर व जब्त शराब उत्पाद विभाग को सौंप दिया। अभियान में एसआइ आभाष चंद्र सिंह, बबुलेश कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, अमित कुमार व अश्विनी कुमार शामिल थे।
Pages: [1]
View full version: धनबाद-पटना गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की एसी कोच से शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक बिहार के फतुहा का