deltin33 Publish time 2026-2-18 12:26:59

कौन हैं IAS वी हेकाली झिमोमी? जिन्हें यूपी वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव का मिला प्रभार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/IAS-ve-hekali-jhimomi-1771398653185_m.webp

तस्वीर- इंटरनेट मीडिया।



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने दो आइएएस व छह पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद तैनाती की प्रतीक्षा कर रहीं 1996 बैच की आइएएस अधिकारी वी. हेकाली झिमोमी को सरकार ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है।

1998 बैच के आइएएस अधिकारी अनिल कुमार तृतीय वन एवं पर्यावरण विभाग के साथ ही पंचायती राज विभाग के भी प्रमुख सचिव थे। उनसे वन एवं पर्यावरण विभाग वापस ले लिया गया है। अब उनके पास केवल पंचायती राज विभाग ही रहेगा।

वहीं, पीसीएस अधिकारियों में गाजीपुर में तैनात उप जिलाधिकारी राजेश चंद्र को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मैनपुरी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों का तबादला




राजस्व परिषद में संबद्ध विकास यादव को उप जिलाधिकारी अंबेडकरनगर व देवरिया में उप जिलाधिकारी रहे बृजपाल सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लखीमपुर खीरी की जिम्मेदारी दी गई है। अयोध्या में नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्र को अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी रहे संजीव कुमार उपाध्याय को अयोध्या का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी प्रकार राजस्व परिषद में संबद्ध अर्चना अग्निहोत्री को मऊ का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
Pages: [1]
View full version: कौन हैं IAS वी हेकाली झिमोमी? जिन्हें यूपी वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव का मिला प्रभार