Delhi High Court Vacancy 2026: जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/jja--1771400214964_m.webpDelhi High Court Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में निकली जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA)/रेस्टोरर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। बता दें, इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी से शुरू हो गए थे। उम्मीदवार इन पदों के लिए 23 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने किसी कारणवश इन पदों पर आवेदन नहीं किया है। अब वे उम्मीदवार केवल 23 फरवरी तक ही अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 152 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
कौन कर सकते हैं इन पदों के लिए अप्लाई
[*]आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड भी तेज होनी चाहिए।
[*]उम्मीदवारों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान किया गया है। गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की कटौती की जाएगी।
इन स्टेप्स से करें घर बैठे अप्लाई
दिल्ली हाई कोर्ट में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अब कुछ दिनों का ही समय बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
[*]आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
[*]अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
[*]लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी को दर्ज करें।
[*]फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
[*]अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: BPSC Exam Date 2026: बीपीएससी ने सीसीई 72वीं प्रारंभिक परीक्षा तिथि का किया एलान, यहां देखें पूरी जानकारी
Pages:
[1]