cy520520 Publish time 2026-2-18 12:56:39

हिमाचल विधानसभा: कर्मचारियों की ट्रांसफर में ही उलझे रहते हैं मंत्री, विपक्ष के प्रश्न पर CM बोले- नीति बनेगी; हाजिरी पर भी बवाल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/CM-In-Vidhansabha-1771400604888_m.webp

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बात रखते मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू



जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकारी कर्मचारियों की ट्रांसफर को लेकर भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार के प्रश्न किया। इसके जवाब में सीएम ने सदन में कहा कि जब तक नई ट्रांसफर पॉलिसी नहीं बनेगी, तब तक पुरानी नीति जारी रहेगी।

विधायक लोकेंद्र ने ट्रांसफर करने के मापदंड मानक, नियम और म्यूचुअल ट्रांसफर के संबंध में प्रश्न पूछा था। विधायक ने आरोप लगाया कि मंत्री विकास कार्यों के बजाय तबादलों में उलझे रहते हैं।

इस कारण विभागों में भी कामकाज प्रभावित होता है। कुछ समय बाद अधिकारी या कर्मचारी को बदल दिया जाता है। इस कारण कोई भी प्रोजेक्ट प्रभावित होता है।
कर्मचारियों की हाजिरी पर बवाल

उधर, भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सरकार पर सूचना छुपाने का आरोप लगाया। प्रश्न का जवाब न मिलने पर आरोप लगाया। सत्ती ने निदेशालय स्तर पर अधिकारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर प्रश्न पूछा था। बिना अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित रहने और बायोमेट्रिक हाजिरी न लगाने का आरोप लगाया था।
सीएम बोले- जून तक जानकारी एकत्र कर लेंगे

प्रश्न के जवाब में सरकार ने कहा कि इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। सत्ती के आरोपों पर सीएम ने सदन में आश्वासन दिया कि जून में अगले सत्र तक पूरी जानकारी दे दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा में MLA फंड पर घमासान, बजट में प्रविधान के बावजूद क्यों जारी नहीं हुई निधि; ...तो लगेगा कट?

यह भी पढ़ें: हिमाचल में राज्यसभा सीट पर सियासी नजरें, भाजपा ने प्रत्याशी को लेकर खोल दिए पते; कांग्रेस में 3 चेहरे चर्चा में
Pages: [1]
View full version: हिमाचल विधानसभा: कर्मचारियों की ट्रांसफर में ही उलझे रहते हैं मंत्री, विपक्ष के प्रश्न पर CM बोले- नीति बनेगी; हाजिरी पर भी बवाल