Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

ट्रैफिक पुलिस के कैमरों की है नजर, वाहन चलाते मोबाइल पर बात करने वालों में सर्वाधिक चालान आगरा के

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Phone-using-Driving-1771401482794_m.webp

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, आगरा। वाहन चलाते समय आगरा के वाहन चालक सबसे अधिक मोबाइल का उपयोग करते हैं। जबकि सीट बेल्ट लगाए बिना कार चलाने वालों में मथुरा के लोग सर्वाधिक लापरवाही बरतते हैं।

राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के दौरान इस वर्ष जनवरी में आरटीओ द्वारा अभियान चलाया गया था। आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में की गई कार्रवाई के जारी किए गए आंकडे़ भी इसकी पुष्टि करते हैं।

मोबाइल पर बातचीत करने वालों में आगरा में 454 व मथुरा में 322 वाहन चालकों का चालान किया गया। इसी तरह बिना सीट बेल्ट में सर्वाधिक 930 मथुरा और 765 वाहन चालकों का चालान आगरा में किया गया।


चार जिलों में की गई कार्रवाई

जिला, मोबाइल, बिना सीट बेल्ट

[*]आगरा, 454, 765
[*]फिरोजाबाद, 33, 55
[*]मैनपुरी, 51, 275
[*]मथुरा, 322, 930




दुर्घटनाओं में मृत्यु काे शून्य करने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
अखिलेश कुमार द्विवेदी, आरटीओ प्रवर्तन
Pages: [1]
View full version: ट्रैफिक पुलिस के कैमरों की है नजर, वाहन चलाते मोबाइल पर बात करने वालों में सर्वाधिक चालान आगरा के