cy520520 Publish time 2026-2-18 13:56:27

गाजियाबाद में बेकाबू SUV का कहर, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कैब राइडर को कुचला; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Jagran-News-(501)-1771403978628_m.webp

एसयूवी ने बाइक राइडर को कुचला। एआई जनरेटेड



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में वैशाली खोड़ा नहर रोड पर रविवार रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने कैब कंपनी की बाइक में टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक राइडर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में बाइक राइडर की पत्नी ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
ऑनलाइन बुक की थी बाइक

दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी शालिनी ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि उनके पति अजय कुमार एक कैब कंपनी में बाइक चलाते थे। रविवार रात करीब नौ बजे लोधी रोड निवासी सलोनी यादव ने वसुंधरा से खोड़ा जाने के लिए ऑनलाइन उनकी बाइक बुक की थी। वह सलोनी को लेकर जा रहे थे।

इस दौरान जब वह खोड़ा नहर रोड पर पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान अजय कुमार और सलोनी दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आरोपी चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

वहीं, मौके पर जुटे लोगों ने दोनों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि सलोनी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दी। मामले में शालिनी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें- द्वारका हादसे का नया VIDEO आया सामने, घटनास्थल से 100 मीटर पहले गलत दिशा में दौड़ती दिखी आरोपी की SUV

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। उसकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद में बेकाबू SUV का कहर, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कैब राइडर को कुचला; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस