cy520520 Publish time 2026-2-18 15:27:12

यमुनानगर में शर्मसार हुई ममता! नहर में मिला नवजात का शव; जालियों में फंसा था कपड़े में लिपटा मासूम

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Newborn-Body-1771409447733_m.webp

जन्म लेते ही नवजात को फेंका नहर में, पुलिस ने निकाला शव।



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र में दादूपुर हेड के पास पश्चिमी यमुना नहर में बुधवार को नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लिया। जांच में पता लगा कि यह नवजात बच्चे का शव है।

जिसे जन्म होते ही यहां पर कपड़ों में लपेटकर फेंक दिया गया, क्योंकि नवजात की नाल तक नहीं कटी हुई थी। जिस तरह से नवजात को यहां फेंका गया है। उससे यही अंदेशा है कि किसी ने लोक लिहाज के कारण शव को फेंका है। पुलिस जांच कर रही है।

बूड़िया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दादूपुर हेड के पास जालियों में कपड़े में लिपटा नवजात अटका हुआ है। जब उसे निकलवाया गया तो नवजात मृत था। नवजात के शरीर पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं है, लेकिन यह सामने आया कि बच्चा हाल ही में पैदा हुआ है।

ऐसा भी अंदेशा है कि बच्चा मृत पैदा हुआ हो। जांच अधिकारी इम्तियाज अली ने बताया कि नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके साथ ही आसपास के एरिया में पता लगाया जा रहा है। गर्भवतियों का भी रिकार्ड खंगाला जाएगा।
पहले भी मिल चुके लावारिस नवजात

02 अक्टूबर 2025 : चांदपुर बाइपास पुल के पास नवजात (बच्ची) का शव मिला। फेंकने वालों का सुराग नहीं।
26 अक्टूबर 2025 : पुरानी लक्कड़ मंडी हमीदा में प्लाईवुड फैक्ट्री के पास भ्रूण मिला था।
17 अप्रैल 2025 : गांव टेही में शिव मंदिर के पास एक मकान के सामने दो दिन की नवजात कपड़ों में लिपटी हुई मिली थी। इसे यहां छोड़ने वाले का पता नहीं लग सका।
30 दिसंबर 2023: शहर की आईटीआई के नजदीक बीती रात पालीथिन में बंद नवजात बच्चा मिला। कुत्ते नवजात को नोंच रहे थे। नवजात को फेंकने वालों का पता नहीं लग सका था।
27 सितंबर 2023 : तेजली स्टेडियम के पास झाड़ियों में पालीथिन में लिपटा नवजात मिला। इसे फेंकने वाले वारिसों का पता नहीं लग सका।
11 मार्च 2023 : प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ताजेवाला के पास झाड़ियों में नवजात मिला था। यहां पर पशु चरा रहे लोगों ने आशा वर्कर को बताया। जिसके बाद नवजात को रेस्क्यू किया। इस नवजात को फेंकने वाले का पता नहीं लग सका।
11 सितंबर 2022 : जठलाना थाना क्षेत्र के गांव नाचरौन में आवर्धन नहर के पास बने मंदिर संत नाथ कुटिया के गेट पर आठ माह का नवजात मिला था। पालीथिन में नवजात मंदिर के गेट पर टंगा हुआ था। इस नवजात की हालत गंभीर थी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस नवजात के वारिसों के बारे में पुलिस पता नहीं लगा सकी।
27 अक्टूबर 2022 : सदर जगाधरी थाना क्षेत्र में कैल से रूल्हाखेड़ी मार्ग पर एक माह का नवजात मिला था। नवजात की सर्जरी हो रखी थी। इसकी भी चंडीगढ़ पीजीआइ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके भी वारिसों का पता नहीं लग सका है।
Pages: [1]
View full version: यमुनानगर में शर्मसार हुई ममता! नहर में मिला नवजात का शव; जालियों में फंसा था कपड़े में लिपटा मासूम