एचडीएफसी शोपियां गबन मामले में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, पांच बैंक कर्मचारी गिरफ्तार
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/arres_rohtak-1771409533478_m.webpएचडीएफसी शोपियां गबन मामले में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। क्राइम ब्रांच जम्मू कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एचडीएफसी बैंक की शोपियां शाखा में हुए एक बड़े वित्तीय घोटाले के सिलसिले में बैंक के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। शोपियां शाखा में बड़े पैमाने पर गबन की लिखित शिकायत के बाद यह मामला सामने आया।
पीएचक्यू जम्मू कश्मीर के निर्देशों के अनुसार, गहन जांच के लिए मामले को पुलिस स्टेशन शोपियां से क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों में मीमनदर, शोपियां के आदिल अयूब गनई , बोनिगम, शोपियां के इरफान मजीद जरगर; काेराेना, कुलगाम के मुबाशिर हुसैन शेख; डगरपोरा, खन्नाबल, अनंतनाग के ज़ैद मंज़ूर और राजपोरा, पुलवामा के जावेद अहमद भट शामिल हैं।अधिकारियों ने कहा कि आगे की जांच जारी है।एचडीएफसी फौ
Pages:
[1]