Chikheang Publish time 2026-2-18 15:56:36

यूपी के इस जिला अस्पताल में बदला पर्चा बनवाने का तरीका, मोबाइल पर आने वाली OTP के बिना नहीं मिलेगी दवा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/C-444-1-LKO1079-498529-1771411375299-1771411387778_m.webp

लखीमपुर जिला अस्पताल



संवाद सूत्र, लखीमपुर। जिला अस्पताल में अब सिर्फ आभा आई डी के माध्यम से ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों के पर्चे बनेंगे उसके साथ आधार नंबर व उससे लिंक फोन नंबर साथ में लाना अनिवार्य होगा।

हालांकि इससे पूर्व में भी आभा आई डी का काउंटर अलग से खोला गया था एवं अन्य काउंटरों पर ऑनलाइन पर्चे बनाए जाते थे मगर बीते तीन दिनों से स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बाद अब सिर्फ आभा आई डी से मरीजों का पंजीकरण होगा जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मरीजों के पंजीकरण के लिए चार काउंटर खोले गए है फिर भी मरीजों की लाइन लगी रहती है जहां पहले मरीजों का पंजीकरण एक मिनट में होता था तो अब एक मरीज में करीब पांच मिनट लगता है क्योंकि बहुत से अस्पताल आने वाले मरीजों को इसकी जानकारी नहीं थी तो किसका आधार लिंक फोन नंबर साथ में नहीं होता है जिस पर ओ टी पी भेजी जाती है।

बीते तीन दिनों से मरीज व उनके तीमारदार इधर उधर भटकते दिखाई दिए किसी को आधार नंबर याद नहीं तो किसीको उससे लिंक फोन नंबर की जानकारी नहीं होती है। पंजीकरण काउंटर कर्मियों के अनुसार हां इसके चलते मरीजों को थोड़ी दिक्कत तो हो रही है मगर बीते तीन दिनों में अब लगभग सभी मरीज आधार व लिंक फोन नंबर लेकर आने लगे है।

इस बारे में सी एम एस डॉ राजकुमार कोली ने बताया कि आभा आई डी से पर्चे तो पहले से ही बन रहे थे मगर आदेशों के अनुसार इसे पूर्ण रूप से लागू कराना हमारी जिम्मेदारी है जिसके लिए चार काउंटर खोले गए है हमारे सभी कर्मचारी मरीजों का सहयोग कर रहे है जल्द सभी जागरूक हो जाएंगे।
Pages: [1]
View full version: यूपी के इस जिला अस्पताल में बदला पर्चा बनवाने का तरीका, मोबाइल पर आने वाली OTP के बिना नहीं मिलेगी दवा