cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

India AI Impact Summit 2026 : भारतीय कंपनियां जमकर कर रहीं करार, भारत AI का पावरहाउस बनने को तैयार

India AI Impact Summit 2026 : दिल्ली में चल रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) में भारतीय कंपनियां जमकर करार कर रही हैं। सिर्फ भारतीय कंपनियां नहीं विदेशी कंपनियां भी भारत में AI इंफ्रा के लिए निवेश कर रही हैं। AI करार ग्रोथ का नया आधार नजर आ रहा है। ऐसे में भारत AI का पावरहाउस बनने के लिए आगे बढ़ रहा है। भारत बहुत तेजी से AI को अपना रहा है। सभी बड़ी देसी,विदेशी कंपनियां AI इंफ्रा बना रही हैं।



माइक्रोसॉफ्ट ने 2030 तक 5,000 करोड़ रुपए के निवेश का किया एलान



OpenAI ने भारत में AI इंफ्रा के लिए कई करार किए हैं। अदानी ग्रुप AI-ready डाटा सेंटर के लिए 100 अरब डॉलर का निवेश करेगी। अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट,गूगल 50 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करेंगी। ये तीनों दिग्गज कंपनियां AI इंफ्रा और चिप्स में निवेश करेंगी। माइक्रोसॉफ्ट ने 2030 तक 5,000 करोड़ रुपए के निवेश का एलान किया है।




संबंधित खबरें
Paper leaked in MP: मध्य प्रदेश में एग्जाम से पहले ही 10वीं इंग्लिश का पेपर लीक, महिला टीचर ने पर्चा वॉट्सऐप स्टेटस पर डाली अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 4:44 PM
Robodog: मेटल का कुत्ता, जो न भौंकता न काटता, लेकिन बड़े काम का, क्या है ये बला? जिसने बढ़ा दी Galgotias यूनिवर्सिटी की मुश्किलें अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 4:38 PM
Bahadur Singh Koli: \“हमने छोरा पैदा किया और कांग्रेस ने छोरी...\“; राजस्थान बजट पर BJP विधायक के बयान से सियासी तूफान अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 3:48 PM

नेटवेब और Nvidia के बीच हुआ करार, मेक इन इंडिया\“ सुपर कम्प्यूटिंग AI सिस्टम होगा लॉन्च



नेटवेब-Nvidia में करार हुआ है। इस करार के तहत \“मेक इन इंडिया\“ सुपर कम्प्यूटिंग AI सिस्टम लॉन्च किया जाएगा। E2E नेटवर्क-Nvidia में भी करार हुआ है। ये करार एडवांस AI फैक्ट्रियां बनाने, Blackwell GPU कलस्टर के लिए किया गया है।



एनवीडिया ने कहा कि E2E नेटवर्क्स अपने TIR प्लेटफॉर्म पर एक NVIDIA ब्लैकवेल GPU क्लस्टर बना रहा है जिसे चेन्नई में L&T व्योमा डेटा सेंटर में होस्ट किया जाएगा। NVIDIA के जय पुरी ने कहा, “TIR क्लाउड कंप्यूट प्लेटफॉर्म में NVIDIA HGX B200 सिस्टम और NVIDIA एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर के साथ-साथ NVIDIA नेमोट्रॉन ओपन मॉडल होंगे जो एजेंटिक AI, हेल्थकेयर, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग और एग्रीकल्चर में सॉवरेन डेवलपमेंट को सुपरचार्ज करेंगे।“



इसके अलावा,डेटा सेंटर कंपनी योट्टा डेटा सर्विसेज़ ( Yotta Data Services) ने बुधवार को कहा कि वह Nvidia के लेटेस्ट ब्लैकवेल अल्ट्रा चिप्स का इस्तेमाल करके एशिया के सबसे बड़े AI कंप्यूटिंग हब में से एक बनाएगी, इस प्रोजेक्ट की लागत 2 अरब डॉलर से ज़्यादा होगी।



कंपनी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में चार साल में 1 अरब से ज़्यादा का निवेश किया जाएगा। इसके तहत Nvidia, Yotta के इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करके एशिया-पैसिफिक के सबसे बड़े DGX क्लाउड क्लस्टर में से एक बनाएगी।



Yotta Data Services निरंजन हीरानंदानी के रियल एस्टेट ग्रुप का हिस्सा है। यह भारत में एनवीडिया की पार्टनर फर्म है और मुंबई,गुजरात और नई दिल्ली के पास तीन डेटा सेंटर कैंपस चलाती है।



हेक्सावेयर-Replit में भी AI बेस्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए हुआ करार



इंफोसिस-एंथ्रोपिक के बीच भी एक बड़ा करार हुआ है। ये करार एडवांस AI सॉल्यूशंस डेवलप करने के लिए हुआ है। हेक्सावेयर-Replit में भी AI बेस्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए करार हुआ है।



एडवांस माइक्रो और TCS के बीच हुआ करार



इटरनल-OpenAI के बीच हुए करार के तहत कंपनी प्लेटफॉर्म पर AI इंफ्रा को मजबूत किया जाएगा। एडवांस माइक्रो और TCS के बीच भी एक करार हुआ है। इस करार के तहत दोनों कंपनियां मिल कर AI फ्रैक्ट्रीज और डाटा सेंटर के लिए इंफ्रा तैयार करेंगी। इसके अलावा L&T और Nvidia ने भी Gigawatt Scale AI इंफ्रा डेवलप करने के लिए एक करार किया है। इन खबरों के चलते HB,NETWEB, E2E, INFOSYS, HEXAWARE, ETERNAL,TCS और L&T जैसे शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है।







AI Impact Summit 2026: आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा-भारतीय आईटी कंपनियां AI सर्विसेज के लिए पूरी तरह तैयार
Pages: [1]
View full version: India AI Impact Summit 2026 : भारतीय कंपनियां जमकर कर रहीं करार, भारत AI का पावरहाउस बनने को तैयार