cy520520 Publish time 2026-2-18 17:26:41

लूनर न्यू ईयर के जश्न के बीच चीन में बड़ा हादसा: पटाखे की दुकान में लगी आग, 12 की मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/china-(12)-1771416772653_m.webp

चीन के हुबेई में पटाखों की दुकान में धमाका 12 लोगों की मौत (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में लूनर न्यू ईयर के जश्न के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। शियांगयांग शहर में पटाखों की एक दुकान में हुए जोरदार विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद दुकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे झेंगजी टाउन में हुई। यह इलाका हुबेई प्रांत में आता है। विस्फोट के बाद करीब 50 वर्ग मीटर क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद राहत और बचाव टीमों ने आग पर काबू पाया।
एक हफ्ते में दूसरा हादसा

यह इस हफ्ते का दूसरा ऐसा हादसा है। रविवार को पूर्वी जियांग्सू प्रांत में पटाखों की एक दुकान में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे। इन घटनाओं के बाद चीनी सरकार ने मंगलवार को चेतावनी जारी की थी। सरकार ने कहा कि स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान पटाखे सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं।

चीन में त्योहारों, खासकर लूनर न्यू ईयर के मौके पर पटाखों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। हालांकि, सुरक्षा और वायु प्रदूषण की चिंता के चलते कुछ शहरों में पटाखों पर प्रतिबंध भी लगाया गया है, लेकिन यह फैसला विवादित रहता है।
पहले भी हो चुके हैं हादसे

चीन में पटाखों से जुड़े हादसे आम बात हैं। पिछले साल जून में हूनान प्रांत में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 26 लोग घायल हो गए थे।

तीन लड़कियों के बीच नोबेल विनर साइंटिस्ट: एप्सटीन के महल से आई एक और तस्वीर, नए खुलासे से हड़कंप
Pages: [1]
View full version: लूनर न्यू ईयर के जश्न के बीच चीन में बड़ा हादसा: पटाखे की दुकान में लगी आग, 12 की मौत