LHC0088 Publish time 2026-2-18 17:26:45

खरगोन में शादी की खुशियां मातम में बदली, डांस करते दूल्हे के मामा को आया हार्ट अटैक, मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/man-died-on-DF-21584-1771416617035_m.webp

शादी समारोह में दूल्हे के मामा की नाचते-नाचते मौत (वीडियो ग्रैब)



डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के जिले के ग्राम ओझरा में मंगलवार रात शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। भांजे की शादी में मेहंदी कार्यक्रम के दौरान डांस कर रहे मामा अचानक जमीन पर गिर पड़े। परिजन पहले इसे डांस स्टेप समझते रहे, लेकिन जब काफी देर तक वे नहीं उठे तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान बड़वानी जिले के ग्राम पिपलुद निवासी घनश्याम यादव के रूप में हुई है। वे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने ओझरा आए थे। मंगलवार रात मेहंदी की रस्म के दौरान परिवारजन गीत-संगीत पर झूम रहे थे। ‘रब से क्या मांगू, जब तू मेरे करीब…’ गीत पर घनश्याम अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक जमीन पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें- \“मैगी बनाकर खिलाई, निर्वस्त्र कर हाथ-पैर बांधे’; रोंगटे खड़े कर देगा MBA छात्रा के हत्यारे का कबूलनामा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुरुआत में लोगों को लगा कि यह डांस का हिस्सा है, लेकिन जब कोई हरकत नहीं हुई तो अफरा-तफरी मच गई। तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की।

घटना के बाद विवाह समारोह का माहौल गमगीन हो गया। खुशियों के बीच आई इस अचानक त्रासदी ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Pages: [1]
View full version: खरगोन में शादी की खुशियां मातम में बदली, डांस करते दूल्हे के मामा को आया हार्ट अटैक, मौत