deltin33 Publish time 2026-2-18 17:57:15

मालदा टाउन-उधना और धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज; रेल यात्रियों में खुशी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Sasaram-Train-1771418430688_m.webp

सासाराम में तीन स्पेशल ट्रेन का होगा ठहराव



जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। यात्रियों की भीड़ और होली (Holi 2026) के मद्देनजर रेलवे द्वारा सासाराम-सोननगर के रास्ते चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों का ठहराव सासाराम जंक्शन पर भी दिया गया है।

धनबाद व मालदा टाउन से चलने वाली स्पेशल ट्रेन जंक्शन पर रुकेगी। इससे यात्रियों को चंडीगढ़, सूरत व बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में जाना आसान होगा।

ट्रेन संख्या 06564 धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन गया व डीडीयू के बीच सासाराम के अलावा अनुग्रह नारायण रोड व भभुआ रोड स्टेशन रुकेगी।
ट्रेन संख्या 03417/03418 स्टॉपेज

ट्रेन संख्या 03417/03418 गया व डीडीयू के बीच सिर्फ सासाराम रुकेगी। अप में यह ट्रेन 28 फरवरी, सात मार्च व 14 मार्च को मालदा से दिन में 12.15 बजे चलेगी, जो कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, गया, सासाराम, डीडीयू होते हुए उधना हो जाएगी। वापसी में यह ट्रेन मार्च में दो, नौ, 16 व 23 को उधना से चलेगी।
03311/12 धनबाद-चंडीगढ़ का स्टॉपेज

वहीं, 03311/12 धनबाद-चंडीगढ़ गया व डीडीयू के सासाराम तथा भभुआ रोड स्टेशन पर दिया गया है।रोहतास जिले में इन ट्रेनों का एकमात्र ठहराव सासाराम दिया गया है। इस शहर की महत्ता और आप सबकी दशकों की मांग का परिणाम है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, त्योहार में होने वाली भीड़ के दौरान यात्रियों को सुगम यात्रा कराने के उद्देश्य से विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों का ठहराव जिला मुख्यालय के अलावा प्रमुख स्टेशनों पर दिया जा रहा है।

रेलवे बोर्ड द्वारा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन समय का भी निर्धारण कर दिया गया है। इससे बड़े पैमाने पर यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत होगी। गया-सासाराम के रास्ते और स्पेशल ट्रेन को चलाए जाने की उम्मीद है।
Pages: [1]
View full version: मालदा टाउन-उधना और धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज; रेल यात्रियों में खुशी