cy520520 Publish time 2026-2-18 18:27:00

होटल में चल रहा था देह-व्यापार; श्री आनंदपुर साहिब में कार्रवाई कर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार को पकड़ा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/prostitution-racket-1771420213119_m.webp

होटल से गिरफ्तार महिलाएं व मालिक।



संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब। पवित्र धार्मिक नगरी श्री आनंदपुर साहिब में उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस ने नयना देवी रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं को मुक्त कराया, जबकि होटल संचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और शहर में अवैध गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

थाना प्रभारी दानिश वीर सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात वह पुलिस टीम के साथ नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि नयना देवी रोड पर स्थित एक होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत होटल पर छापा मारा।

यह भी पढ़ें- डेढ़ साल में गौ तस्करी के चार मामले; सप्लाई चेन तोड़ने में नाकाम पुलिस पर उठ रहे सवाल
होटल के कमरे में थी तीन महिलाएं

छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से तीन महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने होटल संचालक को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल में काफी समय से यह गतिविधि चल रही थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस धंधे से अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। लोगों का कहना है कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले शहर में इस तरह की गतिविधियां चिंताजनक हैं। श्री आनंदपुर साहिब सिख इतिहास की महत्वपूर्ण नगरी मानी जाती है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में इस तरह के मामले सामने आना शहर की छवि पर भी असर डालता है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के एक स्कूल में खामियां उजागर; शिक्षा मंत्री के निर्देश पर छह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
शहर की गरिमा से खिलवाड़

एसएचओ दानिश वीर सिंह ने स्पष्ट कहा कि शहर की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे होटलों और संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति अवैध गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- 9 नगर निगम, 100 से अधिक नगर परिषदों के चुनाव अटके; हाईकोर्ट ने अधिसूचना पर रोक बढ़ाई, केंद्र के जवाब का इंतजार
Pages: [1]
View full version: होटल में चल रहा था देह-व्यापार; श्री आनंदपुर साहिब में कार्रवाई कर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार को पकड़ा