deltin33 Publish time 2026-2-18 18:27:12

हिमाचल प्रदेश के 11 डीएसपी को मिला प्रमोशन, बनाए गए एएसपी; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Police-(2)-1771420875223_m.webp

हिमाचल गृह विभाग ने 11 डीएसपी को एएसपी पद पर पदोन्नत किया (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए 11 डीएसपी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तत्काल प्रभाव से तैनात करने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन अधिकारियों को एएसपी के रूप में तैनात किया गया है, उनमें कुलदीप कुमार (2011 बैच), अमित ठाकुर (2012), प्रताप सिंह (2012), अमित शर्मा-II (2012), मनोहर लाल (2012), विकास कुमार धीमान (2012), हेमंत कुमार (2012), कुलविंदर सिंह (2012), खजाना राम (2012), राम प्रसाद जसवाल (2012) और लाल मान (2012) शामिल हैं।

ये सभी अधिकारी वर्तमान में डीएसपी के पद पर कार्यरत थे। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि इन अधिकारियों की पोस्टिंग के अलग से आदेश जारी किए जाएंगे और तब तक वे अपने वर्तमान कार्यस्थल पर ही कार्य करते रहेंगे।
Pages: [1]
View full version: हिमाचल प्रदेश के 11 डीएसपी को मिला प्रमोशन, बनाए गए एएसपी; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना