LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

अग्रवाल धर्मशाला में कराई बुकिंग और कमरे में लगाई फांसी, हाथरस से आया था युवक

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Vrindavan-Hotel-Suicide-1771422170052_m.webp

धर्मशाला में कमरे की जांच करती पुलिस टीम।



जागरण संवाददाता, मथुरा। कोतवाली के होली गेट चौराहा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में ठहरे एक सिक्योरिटी गार्ड ने बुधवार दोपहर कमरे के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए।

साथ ही स्वजन को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान भरतपुर के रहने वाले 46 वर्षीय उमेश करीब 10 वर्ष पूर्व अपना मकान बेचकर हाथरस के मढ़नई गांव में जीजा नवल किशोर के साथ रहते थे। वह इधर-उधर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे।

दो दिन पूर्व जीजा के बेटे की शादी संपन्न कराने के बाद उमेश मथुरा घूमने के लिए आए थे। 15 फरवरी की दोपहर दो बजे वह कोतवाली की होली गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे और आधार कार्ड देकर कमरा बुक कराया।

बुधवार सुबह 10 बजे तक उनको कमरा खाली करना था। लेकिन वह 11 बजे तक काउंटर पर नहीं पहुंचे। धर्मशाला के कर्मियों ने कई बार उनके दरवाजे पर खट-खटाकर आवाज लगाई। काफी देर तक वह बाहर नहीं आए तो कर्मियों को कुछ शक हुआ।

रोशनदान से झांककर देखा तो वह पलंग के ऊपर लगे पंखे के हुक से सफेद रस्सी के सहारे फांसी लगाए थे। इसे देख कर्मचारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। होली गेट चौकी प्रभारी सनोज कुमार शर्मा को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। इसके बाद शव को नीचे उतारकर तलाशी ली। आधार कार्ड के जरिए स्वजन को सूचना दी गई। कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: अग्रवाल धर्मशाला में कराई बुकिंग और कमरे में लगाई फांसी, हाथरस से आया था युवक