Chikheang Publish time 2026-2-18 19:27:11

Mardaani 3 OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर दहाड़ेगी मर्दानी, कब और कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीम?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/mardaani-3-ott-release-1771422291429_m.webp

ओटीटी पर कब आएगी मर्दानी 3 (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म मर्दानी 3 अब भी सिनेमाघरों में जारी है। ओ रोमियो और तू या मैं जैसी लेटेस्ट रिलीज के बावजूद अभिनेत्री रानी मुखर्जी की ये मूवी दर्शकों का लुभाने में कामयाब रही है। इस बीच मर्दानी 3 की ओटीटी रिलीज की चर्चा भी तेज हो गई है।

हर कोई ये जानना चाहता है कि बड़े पर्दे के बाद मर्दानी पार्ट 3 को ओटीटी पर कब और कहां रिलीज किया जाएगा। ऐसे में आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ओटीटी पर कब आएगी मर्दानी 3

आज के दौर में देखा जाता है कि थिएटर रिलीज से पहले फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स की डील कर ली जाती है। यानी कि ये पहले ही तय कर लिया जाता है कि सिनेमाघरों के बाद मूवी को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। ऐसा ही कुछ मर्दानी 3 के मामले में भी तय हो चुका है।

यह भी पढ़ें- वीकेंड के बाद ट्रैक से उतरी Mardaani 3 की गाड़ी, 18वें दिन कमाई पर लग गया ग्रहण

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/18/template/image/mardaani-3-collection-day-5-1771423237290.jpg

बड़े पर्दे पर आने से पहले यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस मूवी के डिजिटल राइट्स पहले ही सेल हो चुके थे, जिसके चलते मर्दानी 3 को आने वाले समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इतना ही नहीं मर्दानी 3 की ओटीटी रिलीज की तारीख भी मेकर्स की तरफ से पहले ही बता दी गई थी, जिसके तहत 27 मार्च 2026 को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/18/template/image/mardaani3worldwidecollection-1771423253698.jpg

अगर आपने अभी तक मर्दानी 3 को नहीं देखा है तो और इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो अभी आपको करीब एक महीने से ज्यादा समय का सब्र करना पड़ेगा। गौर करें मर्दानी 3 की कहानी की तरफ तो इसमें बैगर माफियाओं का मुद्दा दिखाया है, जो गरीब बच्चों के शरीर के अंगों की तस्करी करते हैं।
कमर्शियल तौर पर सफल रही मर्दानी 3

मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। 30 जनवरी को थिएटर में रिलीज होने वाली ये फिल्म अब तक 50 करोड़ के आस-पास का कारोबार कर चुकी है। इस आधार पर मर्दानी 3 रानी मुखर्जी के करियर की एक और सफल फिल्म बनने के कगार पर खड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें- Mardaani 4 में भी खाकी का दम दिखाएंगी Rani Mukerji, डायरेक्टर ने फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त पर दिया हिंट?
Pages: [1]
View full version: Mardaani 3 OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर दहाड़ेगी मर्दानी, कब और कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीम?