cy520520 Publish time 2026-2-18 19:27:27

Maharashtra: एसएससी कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू, 16.15 लाख से अधिक छात्रों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/MAHARSTRA--1771424121584_m.webp

परीक्षा 20 फरवरी से शुरू।



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की ओर से कक्षा दसवीं की एसएससी परीक्षा 20 फरवरी से आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 16.15 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। फरवरी व मार्च माह में आयोजित होने वाली एसएससी की परीक्षा महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण स्थित नौ मंडल बोर्ड में संचालित की जाएगी।
इतने एग्जाम सें में होगी परीक्षा

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड के सचिव डॉ. दीपक माली द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक परीक्षा के लिए कुल 23,683 विद्यालय द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो गई है। एसएससी कक्षा दसवीं की परीक्षा महाराष्ट्र राज्य के कुल 5,119 परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी।
परीक्षा की विशेषताएं

फरवरी एवं मार्च माह में आयोजित होने वाली एसएससी कक्षा दसवीं की परीक्षा के लिए आवेदन यूडीआईएसई+डेटाबेस सूचना का उपयोग करके ऑनलाइन माध्यम में स्वीकार किए गए थे। बता दें, इस परीक्षा के लिए आवेदन 10 फरवरी, 2026 तक स्वीकार किए गए थे। इसके साथ ही परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए परीक्षा का टाइम टेबल मुख्य विषयों को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। बता दें, महाराष्ट बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेटशीट 15 अक्टूबर, 2025 जारी की गई थी।
परीक्षा के लिए 20 काउंसलर नियुक्त

महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दरअसल बोर्ड ने छात्रों के मानसिक स्वाथ्य का ध्यान रखते हुए 20 काउंसलर को नियुक्त किया है। इसके साथ ही राज्य बोर्ड और मंडल कार्यालयों में हेल्पलाइन की सुविधा भी मुहैया करवाई गई है।


महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से 271 फ्लाइंग स्क्वाड गठित किए गए हैं। ऐसे में परीक्षा के दौरान यदि कोई व्यक्ति अनुचित व्यवहार करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में अनुचित व्यवहार को रोकने के लिए जिला स्तरीय सतर्कता समितियां गठित की गई है। इसके साथ ही बोर्ड के सदस्यों और जिला स्तरीय सरकारी अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का अचानक दौरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से परामर्शदाताओं के मोबाइल नंबर भी साझा किए गए हैं, जो इस प्रकार है।

[*]9960644411
[*]7972573742
[*]9834084593
[*]9359978315
[*]8169202214
[*]9371661255
[*]7208429381
[*]7709156068
[*]8421150528
[*]9404783996

परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी गाइडलाइंस

[*]महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने का प्रयास करें।
[*]सुबह की शिफ्ट के लिए परीक्षा केंद्र में 10:30 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट के लिए 2:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य है।
[*]परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं के लिए हॉल टिकट स्कूल लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
[*]परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को उत्तर पुस्तिका पर छपे निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना और उनका पालन करना होगा।
[*]पिछले साल की तरह इस बार भी निर्धारित परीक्षा समय के बाद छात्रों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
[*]दिव्यांग छात्रों को 16 फरवरी, 2018 के सरकारी संकल्प के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

छात्रों के लिए यात्रा की व्यवस्था

परीक्षा वाले दिन छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सही समय पर पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र बोर्ड ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम से समय पर बसें चलाने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही यदि कोई छात्र प्रैक्टिकल, ओरल और इंटरनल असेसमेंट परीक्षा में चिकित्सा कारणों की वजह से शामिल नहीं हो पाते हैं, तो उन्हें महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से 20, 23 और 24 मार्च 2026 को आउट-ऑफ-टर्न के आधार पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

एसएससी परीक्षा से संबंधित डिटेल

[*]परीक्षा केंद्र 1004
[*]परीक्षा केंद्र हेड्स 1004
[*]सेंटर सब हेड्स 800
[*]संरक्षक 71
[*]रनर्स 1004
[*]सुपरवाइजर 13937
[*]फ्लाइंग स्क्वाड 21
[*]स्टेशनरी स्क्वाड 8
[*]सेंसिटिव सेंटर 1
[*]बंद सेंटर 5


यह भी पढ़ें: CBSE CTET Answer Key 2026: सीटीईटी उत्तर कुंजी ctet.nic.in पर होगी जारी, इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड
Pages: [1]
View full version: Maharashtra: एसएससी कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू, 16.15 लाख से अधिक छात्रों ने करवाया रजिस्ट्रेशन