deltin33 Publish time 2026-2-18 19:27:29

Holi 2026: 3 मार्च को चंद्रग्रहण तो फिर कब होगा होलिका दहन? मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Holika-Dahan-2026-1771226487317-1771424437421_m.webp

एआई जनरेटेड तस्वीर



जागरण संवाददाता, मेरठ। तीन मार्च को चंद्रग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण दोपहर 3:20 से शाम 6:47 बजे तक रहेगा। चंद्रग्रहण लगने से नौ घंटे पहले सूतक लग जाएगा। इसलिए सभी मंदिरों के कपाट सुबह 6:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

शाम को साढ़े सात बजे आरती के बाद मंदिरों के कपाट खुलेंगे। श्री बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंघल ने बताया कि इस संबंध में औघड़नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को सार्वजनिक सूचना के अंतर्गत बोर्ड लगा दिया गया है।

तीन मार्च की शाम को होलिका दहन

ज्योतिषाचार्य विभोर इंदूसुत ने बताया कि तीन मार्च को चंद्रग्रहण के कारण सुबह साढ़े छह बजे से पहले पूजा कर सकते हैं। इसके बाद ग्रहण का सूतक लग जाएगा। शाम को होने वाला होलिका दहन शाम 6:47 बजे के बाद ही किया जाएगा। चार जनवरी को दुल्हैंडी का पर्व (रंग) मनाया जाएगा।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/18/template/image/73130484-1771424118993.jpg

फूलेरा दूज आज, श्रीराधाकृष्ण का होगा पूजन

आज फूलेरा दूज का पर्व है। यह फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। इसदिन बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य संपन्न किया जा सकता है। इस दिन विशेष रूप से राधाकृष्ण की पूजा का विधान है।

औघड़नाथ मंदिर के पुजारी पंडित सारंग त्रिपाठी कहते हैं कि फूलेरा दूज पर राधा कृष्ण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करें और अबीर-गुलाल समर्पित करें। प्रसाद में सफेद मिठाई, पंचामृत व मिश्री चढाएं। राधा कृष्ण नाम का जाप करें। इस दिन शादी, सगाई या अन्य किसी मांगलिक कार्य के लिए मुहूर्त निकालने की जरूरत नहीं है। यह पूरा दिन ही शुभ है। दांपत्य जीवन के लिए यह दिन उत्तम माना जाता है।
Pages: [1]
View full version: Holi 2026: 3 मार्च को चंद्रग्रहण तो फिर कब होगा होलिका दहन? मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद