cy520520 Publish time 2026-2-18 19:56:44

श्रीनगर के लालबाजार में भीषण आग, चार मकान जलकर खाक

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/fire-(24)-1771425966691_m.webp

श्रीनगर के लालबाजार में भीषण आग। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लालबाजार इलाके में बुधवार को आग लग गई, जिससे रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अलबत्ता इस घटना में कोई जानी नुकसान नही है।

जानकारी के अनुसार आग तीन मंजिला एक मकान में लगी और इसने तेजी से फैलते हुए आस-पास के कई रिहायशी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल र्कमी वहां पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुट गए। एक घंटें की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया अलबत्ता इस बीच चार रिहायशी मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। अलबत्ता इस घटना में कोई जानी नुकसान नही हुआ। आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस ने मामला र्दज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Pages: [1]
View full version: श्रीनगर के लालबाजार में भीषण आग, चार मकान जलकर खाक