LHC0088 Publish time 2026-2-18 19:56:50

Uttarakhand Weather: मौसम ने ली करवट, बदरीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/16_10_2023-snowfall_in_uttarakhnd_23557296-1771426138511_m.webp

बदरीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी



संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर। मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद बुधवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ, बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई, जिससे दोनों धाम एक बार फिर सफेद चादर से ढक गए। केदारनाथ धाम में लगभग छह इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। बदरीनाथ धाम तक हाईवे सुचारु है।

पिछले कई दिनों से तेज धूप खिलने के बाद दिन में मौसम गर्म हो गया था, वहीं बुधवार को मौसम के करवट के बाद एक बार फिर से मौसम ठंडा हो गया। निचले क्षेत्रों में पूरे दिन घने बादल छाए रहे, जिससे तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन पर भी असर देखने को मिला और लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लिया। शाम के समय बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस राजवार ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में ठंड का प्रकोप बना रहा। कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखी गई हैं। बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है।
Pages: [1]
View full version: Uttarakhand Weather: मौसम ने ली करवट, बदरीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी