Chikheang Publish time 2026-2-18 22:26:53

बंगाल के शालीमार में ईएमयू ट्रेन का खाली डिब्बा पटरी से उतरा, नदिय में इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/train-(13)-1771434051527_m.webp

बंगाल के शालीमार में ईएमयू ट्रेन का खाली डिब्बा पटरी से उतरा (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल के हावड़ा जिले के शालीमार रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते समय ईएमयू ट्रेन का एक खाली डिब्बा बुधवार को पटरी से उतर गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे हुई, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दक्षिण पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि टर्मिनल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन में प्रवेश करते समय ट्रेन के खाली डिब्बों में से एक पटरी से उतर गया।
इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग

वहीं दूसरी ओर नदिया जिले के नबद्वीपधाम स्टेशन पर खड़ी कटिहार-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार दोपहर आग लगने से अफरातफरी मच गईं। अधिकारियों के अनुसार, हालांकि आग से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

रेलवे और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जब ट्रेन नबद्वीप धाम स्टेशन पर खड़ी थी, तभी एक डिब्बे के नीचे से धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही क्षणों में, आग की लपटों ने डिब्बे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे बचाव टीम और दमकल गाडिय़ां आग बुझाने में जुट गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फ्लाइट में बदसलूकी पर सख्ती: भारत में \“जीरो टॉलरेंस\“ नीति लागू, DGCA ने जारी किया ड्राफ्ट
Pages: [1]
View full version: बंगाल के शालीमार में ईएमयू ट्रेन का खाली डिब्बा पटरी से उतरा, नदिय में इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग