deltin33 Publish time 2026-2-18 22:26:57

करनाल में एक्टिवा सवार बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/dead-body-(11)-1771434633758_m.webp

करनाल में एक्टिवा सवार बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, करनाल। नर्सी विलेज के समीप एक्टिवा सवार बुजुर्ग को कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे एक्टिवा सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया और जब उसे अस्पताल दाखिल कराया तो उसने दमतोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है।

सेक्टर-32 निवासी 65 वर्षीय सूरजपाल मंगलवार शाम को एक्टिवा पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे। जब वे नर्सी विलेज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि सूरजपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायल सूरजपाल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

डाक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। मृतक के भाई भगत सिंह ने बताया कि जिस कार ने टक्कर हुई है उसमें दो युवक सवार थे। सूरजपाल के परिवार में उनकी पत्नी, पुत्रवधु और एक पोती है। उनके बेटे की मौत कई साल पहले हो चुकी है।
Pages: [1]
View full version: करनाल में एक्टिवा सवार बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत