पूर्व सैनिक विद्या सागर शर्मा समर्थकों सहित भाजपा में शामिल, जम्मू में पार्टी को मिली मजबूती
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/sat-sharma-(4)-1771436079731_m.webpजम्मू-कश्मीर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा। फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, जम्मू। पूर्व सैनिक विद्या सागर शर्मा बुधवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर सत शर्मा ने कहा कि भाजपा पूर्व सैनिकों, राष्ट्रवादी वर्गों में मजबूत हो रही है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष भारत भूषण, रेखा महाजन, महासचिव बलदेव सिंह बलोरिया, मीडिया प्रभारी डा प्रदीप महोत्रा व वरिष्ठ नेता प्रमोद कपाही भी मौजूद थे।
इस मौके पर सत शर्मा ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी उन लोगों के लिए सदैव हाजिर है जिन्होंने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक अनुशासन, देशभक्ति व त्याग के प्रतीक होते हैं।
उनका पार्टी से जुड़ना संगठन की वैचारिक शक्ति को और मजबूत करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशस्त्र बलों व पूर्व सैनिकों के सम्मान व कल्याण के लिए उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया।
वहीं, भारत भूषण ने कहा कि भाजपा हमेशा सशस्त्र बलों व उनके परिवारों के साथ खड़ी रही है। उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि विद्या सागर शर्मा का अनुभव, संगठनात्मक गतिविधियों में लाभकारी सिद्ध होगा।
रेखा महाजन ने कहा कि विकास, पारदर्शिता व जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के कारण पार्टी लगातार विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि सेवा भावना से जुड़े लोगों का भाजपा में शामिल होना कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह बलोरिया ने समावेशी विकास व समान अवसरों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अनुशासित व राष्ट्रसेवा की भावना रखने वाले व्यक्तियों का संगठन में विशेष महत्व है।
वहीं विद्या सागर शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व भाजपा की संगठनात्मक शक्ति से प्रेरित होकर पार्टी में आए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह अपने समर्थकों के साथ पार्टी को मजबूत बनाने के साथ जम्मू-कश्मीर के लोगों की सेवा करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
Pages:
[1]