cy520520 Publish time Yesterday 22:57

जमुई डुंडो नर्वदा कांड : ट्रैक्टर चालक की मौत, परिवहन दारोगा लवली कुमारी सहित तीन पर केस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Jamui-Transport-SI-Lovely-Kumari-Booked-in-Tractor-Driver-Death2-1771436440221_m.webp

जमुई डुंडो नर्वदा कांड: लवली कुमारी, प्रवर्तन अवर निरीक्षक



संवाद सहयोगी, जमुई। जमुई थाना क्षेत्र के डुंडो नर्वदा गांव में बुधवार को हुई घटना के मामले में मृतक के पुत्र के लिखित बयान पर परिवहन विभाग की प्रवर्तन अवर निरीक्षक (दारोगा) लवली कुमारी समेत तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कांड की जांच जमुई थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार स्वयं करेंगे।

मृतक उदय यादव के पुत्र, चौडीहा गांव निवासी सुधांशु कुमार ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि घटना के समय वह अपने पिता के साथ ट्रैक्टर पर मौजूद था। उसके पिता ट्रैक्टर के मालिक सह चालक थे। दोनों चौडीहा स्थित एक ईंट-चिमनी से ईंट लोड कर नर्वदा यादव टोला स्थित सामुदायिक भवन की ओर जा रहे थे।

आरोप है कि रास्ते में एक स्कॉर्पियो वाहन पर सवार परिवहन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को रोका। वाहन में महिला पदाधिकारी, एक होमगार्ड जवान और चालक सवार थे। महिला पदाधिकारी ने ईंट कहां से लाई जा रही है, इसकी जानकारी मांगी और चालान दिखाने को कहा। उदय यादव द्वारा चिमनी का नाम बताते हुए चालान प्रस्तुत किया गया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/18/template/image/Jamui-Transport-SI-Lovely-Kumari-Booked-in-Tractor-Driver-Death-1771436386434.jpg

शिकायत के अनुसार चालान देखने के बाद महिला पदाधिकारी नाराज हो गईं और उनके निर्देश पर होमगार्ड जवान तथा चालक ने उदय यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि होमगार्ड जवान ने उन्हें उठाकर पटक दिया और मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। बाद में उनकी मृत्यु हो गई। आवेदन में यह भी कहा गया है कि इस दौरान ट्रैक्टर पर मौजूद मजदूरों के साथ भी मारपीट की गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर तीनों को घेर लिया। इसकी सूचना जमुई थाना को दी गई। बाद में जमुई और खैरा थाना की पुलिस तथा अंचल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करते हुए तीनों को अपने कब्जे में ले लिया।

ग्रामीणों के अनुसार पकड़े गए लोगों की पहचान परिवहन विभाग की प्रवर्तन अवर निरीक्षक लवली कुमारी, प्रतिनियोजित होमगार्ड जवान दिलीप कुमार सिंह और निजी चालक नयन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Pages: [1]
View full version: जमुई डुंडो नर्वदा कांड : ट्रैक्टर चालक की मौत, परिवहन दारोगा लवली कुमारी सहित तीन पर केस