cy520520 Publish time 2026-2-18 23:26:32

कानपुर में आपातकालीन चिकित्सा को बढ़ावा, सांसद रमेश अवस्थी के प्रस्ताव पर मिली दो कार्डियक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Ambulance-ramesh-awasthi-1771437554427_m.webp



कानपुर में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। शहर को दो अत्याधुनिक एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट (ACLS) एंबुलेंस समर्पित की गईं, जिससे प्री-हॉस्पिटल इमरजेंसी केयर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। यह पहल सांसद रमेश अवस्थी के प्रस्ताव पर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत लागू की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि इस पहल से शहर की जनता को त्वरित और उन्नत चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इस विषय पर दिल्ली में जे.के.सीमेंट प्रबंधन से चर्चा हुई थी, जिसके बाद दो माह के भीतर इसे जमीन पर उतारा गया।
इस पहल के तहत प्री-हॉस्पिटल इमरजेंसी केयर को मजबूत करने के लिए माउंटेन मेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया को दो आधुनिक ACLS एंबुलेंस प्रदान की गईं। एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सा विशेषज्ञों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त, केडीए वीसी, केडीए सचिव, सीएमओ सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। इस मौके पर जे.के.सीमेंट के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया ने कहा कि कानपुर उनके लिए सिर्फ संचालन का केंद्र नहीं, बल्कि घर जैसा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और सामुदायिक कल्याण साथ-साथ चलने चाहिए। इन एंबुलेंसों के माध्यम से जरूरतमंदों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में जे.के. सीमेंट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया ने कहा है कि दिल्ली में सांसद रमेश अवस्थी से मुलाकात के दौरान इस इनिशिएटिव पर चर्चा हुई थी, जिसके बाद इस कार्यक्रम को अमल में लाने की तैयारी की गई जो आपके सामने है ।
Pages: [1]
View full version: कानपुर में आपातकालीन चिकित्सा को बढ़ावा, सांसद रमेश अवस्थी के प्रस्ताव पर मिली दो कार्डियक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस