LHC0088 Publish time 2026-2-18 23:26:34

जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी के डंपरों का बदला जा रहा था हुलिया, संचालक फरार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Dumper-1771437037396_m.webp

डंपर का फाइल फोटो।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की एमजीएम थाना पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। एनएच-33 किनारे स्थित एक गैरेज में चोरी के भारी वाहनों (डंपरों) का हुलिया और पहचान बदलकर उन्हें बाजार में खपाने की तैयारी चल रही थी।
अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आरोपी पुलिस ने मौके से दो डंपर जब्त किए हैं, जिन्हें फर्जी तरीके से नया स्वरूप दिया जा रहा था। वरीय पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच किनारे स्थित एक गैरेज में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं।    सूचना के आधार पर एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने 17 फरवरी की रात को गैरेज में अचानक दबिश दी।   
पेशेवर तरीके से बदला जा रहा था इंजन नंबर पुलिस की भनक लगते ही गैरेज संचालक गुंडन और उसके कर्मी अंधेरे का लाभ उठाकर झाड़ियों के रास्ते भागने में सफल रहे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह बेहद शातिराना और पेशेवर तरीके से काम कर रहा था।   बरामद किए गए दोनों डंपरों के असली इंजन और चेसिस नंबर को ग्राइंडिंग मशीन से घिसकर मिटा दिया गया था। पकड़े जाने के डर से बचने के लिए आरोपी वहां नए नंबर पंच (Punch) कर रहे थे।
प्राथमिकी दर्ज, तलाश जारी इसके अलावा, वाहनों का रंग बदला जा रहा था और फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग कर उन्हें पूरी तरह से नई पहचान दी जा रही थी। एमजीएम पुलिस ने इस मामले में गैरेज संचालक और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी के वाहन का स्वरूप बदलने, जालसाजी और धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।   पुलिस अब फरार संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।
Pages: [1]
View full version: जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी के डंपरों का बदला जा रहा था हुलिया, संचालक फरार