deltin33 Publish time 2026-2-19 01:25:59

नीट छात्रा मौत कांड: सीबीआई की जांच तेज, अब सीसीटीवी-डीवीआर की फोरेंसिक रिपोर्ट का अध्ययन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/cbi-1771443914860_m.webp



राज्य ब्यूरो, पटना। जहानाबाद की नीट छात्रा मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) लगातार जांच के जरिये मामले को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाने में जुटी है। जांच एजेंसी साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल में जुटी है।

बुधवार को भी एजेंसी ने लड़की के एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए तलब किया था। जिनसे कुछ सवालों के जवाब लिए गए। इसके पहले एजेंसी माता-पिता और भाई से पूछताछ कर चुकी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी ने एसआइटी द्वारा जब्त किए गए सीसीटीवी फुटेज और उससे संबंधित डीवीआर की जांच सीआइडी की फोरेंसिक टीम से कराने के बाद अब इसका अध्ययन शुरू किया है।

सूत्रों के अनुसार, एजेंसी फुटेज के हर फ्रेम का विश्लेषण कर घटनाक्रम की कडिय़ां जोडऩे में लगी है, ताकि घटना के समय-क्रम और संदिग्ध गतिविधियों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके। इधर मृत छात्रा के भाई के मोबाइल फोन को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

अब मोबाइल के डाटा का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। काल डिटेल, चैट, लोकेशन हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच से महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि जांच में आगे बढ़ते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को मृत पीडि़त के एक रिश्तेदार को तलब कर उनसे पूछताछ की। हालांकि इस बारे में एजेंसी बोलने से परहेज कर रही है।

यहां बता दें कि मामले में अब तक संबंधित थाने की एक महिला एसआई से पूछताछ हुई है। बताया जा रहा है जांच एजेंसी जल्द ही घटना से जुड़े अन्य पुलिसकर्मियों और संबंधित थानों के अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है।
Pages: [1]
View full version: नीट छात्रा मौत कांड: सीबीआई की जांच तेज, अब सीसीटीवी-डीवीआर की फोरेंसिक रिपोर्ट का अध्ययन