लोनी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में एक मार्च को महापंचायत का निर्णय, राकेश टिकैत भी होंगे शामिल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Solid-waste-1771453233638_m.webpसॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत की।
संवाद सहयोगी, लोनी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में धरने पर बुधवार को मीरपुर हिंदू समेत अन्य गांव के ग्रामीणों ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत की। पंचायत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से एक मार्च को धरनास्थल पर महापंचायत करने का निर्णय लिया है। भाकियू पदाधिकारियों ने महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आने की बात कहीं।
ट्रोनिका सिटी के मीरपुर हिंदू गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर शासन द्वारा बनाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में नगर निगम क्षेत्र का कूड़ा निस्तारित करने के फैसले के विरोध में मीरपुर हिंदू समेत आस पास के गांव के ग्रामीण करीब डेढ़ माह से गांव स्थित मंदिर पर धरना दे रहे हैं।
बता दें कि रविवार को प्लांट में लगाई जा रही मशीन का काम रुकवाने के लिए ग्रामीणों ने प्लांट के गेट का ताला तोड़ दिया था। जिसके बाद किसान और पुलिस में झड़प हुई थी। निगम सफाई निरीक्षक ने 150 महिला पुरुष ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था भाकियू पदाधिकारी प्रवीन मलिक ने बताया कि घटना की जानकारी भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दी गई थी।
धरने पर ग्रामीणों व किसानों के साथ हुई पंचायत में सर्वसम्मति से धरनास्थल पर एक मार्च को महापंचायत करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि महापंचायत में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल होंगे। वहीं भाकियू कार्यकर्ता बिल्लू प्रधान ने बताया कि धरने को कांग्रेस व अन्य दलों द्वारा समर्थन दिया गया है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में हाई-टेंशन लाइन टूटने से पांच मवेशियों की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
Pages:
[1]