deltin33 Publish time 2026-2-19 05:26:08

दिल्ली के नंद नगरी में बेटे के झगड़े में पिता की हत्या, पुलिस की गिरफ्त से अभी भी दूर आरोपित

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/police-(45)-1771458887910_m.webp

बेटे के झगड़े में पिता की हत्या का आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। नंद नगरी इलाके में नाबालिग बेटे के झगड़े में बीच बचाव करने गए पिता के सीने में गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। बुधवार को पुलिस ने जीटीबी अस्पताल पोस्टमार्टम के बाद उमरदीन का शव स्वजन को सौंप दिया है।

हत्या से गुस्साए स्वजन ने नंद नगरी चौक पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आरोपित फरार हैं और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है। करीब दस मिनट तक सड़क को जाम रखा। इससे सड़क पर जाम लगा। एक ही मार्ग पर दोनों तरफ से वाहन चले।

मृतक की पत्नी राबिया ने कहा कि मंगलवार शाम को उनके पति की हत्या हुई थी। उनके बेटे को कुछ लोग पीट रहे थे। वह बेटे को बचाने गए तो एक आरोपित ने उनके पति के सीने में गोली मार दी। मृतक की पत्नी ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पुलिस दावे करती है कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है तो फिर कैसे आपराधिक प्रवृति के लोगों के पास हथियार आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है आरोपितों की तलाश में कई टीमें लगाई हुई हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लगेंगे अत्याधुनिक बायो मेडिकल अपशिष्ट उपचार संयंत्र, टेंडर की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
Pages: [1]
View full version: दिल्ली के नंद नगरी में बेटे के झगड़े में पिता की हत्या, पुलिस की गिरफ्त से अभी भी दूर आरोपित