cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

उधमसिंह नगर में बंद घर में बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/udhamsingh-nagar-(3)-1771461911395_m.webp



जागरण संवाददाता, उधमसिंह नगर। देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में एक बंद घर में महिला का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई है। हत्या की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल फोरंसिक टीम को बुला लिया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खगालने में जुट गई है।

पुलिस के बताया कि देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में जानकी चंद 65 पत्नी स्व. हरीश चंद का दो मंजिल घर है। महिला अकेले रहती थी। उसकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि बेटा आर्मी में पंजाब में तैनात है। शाम को जब बेटा व बेटियों ने अपनी मां काे फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई, लगातार फोन में घंटी बजती रही लेकिन फोन उठा नहीं।

जिसके बाद आसपास के लोगों को फोन कर बताया कि मम्मी फोन नहीं उठा रही है, घर में देखने को कहा। जब पड़ोसी घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था खट-खटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस पर डिग्री कॉलेज रोड स्थित रिश्तेदार को फोन कर घर जाकर देखने को कहा।

सात साढे़ ग्यारह बजे रिश्तेदार कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होनें दो-मंजिल में चढ़कर चैनल में लगे ताले को तोड़ा और अंदर घुसे। कमरे में देखा खून गिरा हुआ है अंदर कमरे में जानकी चंद का शव पड़ा हुआ है। तत्काल इसकी सूचना 112 को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल विजेंद्र शाह, एसएसआई ललित रावल, एसआई किशोर पंत मौके पर पहुंचे।

हादसे भी हो सकता है...

कोतवाल विजेंद्र शाह का कहना है कि घर के अंदर किसी तरह का सामान बिखरा व तोड़ा नहीं है घर अंदर से बंद था। ऐसा प्रतीत होता है कि जहां पर खून व शव है वह पर एक ड्रम के नीचे लगी लकड़ी का कोना टूटा दिख रहा है अनुमान है कि महिला पैर फिसल गया होगा और सिर में चोट लगने की वजह से घटना हो सकती है।

बहरहाल फोरंसिक टीम को बुला लिया गया है और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही पता लग सकेगा आखिर महिला की मौत हुई कैसे।
Pages: [1]
View full version: उधमसिंह नगर में बंद घर में बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका